आ गया मेड-इन-इंडिया पावरबैंक, बैटरी डेड होने की टेंशन ही खत्म
अगर आप भी एक ऐसा पावरबैंक चाहते हैं जो स्टाइलिश, हल्का, और दमदार हो, तो Ambrane का PowerMini 10 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह पावर के साथ-साथ पोर्टेबिलिटी और ट्रेंडी डिजाइन का कॉम्बिनेशन ऑफर करता है।

मोबाइल एक्सेसरीज और कंज्मयूर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रैंड Ambrane ने अपना नया और स्टाइलिश PowerMini 10 Power Bank भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पावरबैंक पूरी तरह से भारत में बना है और इसकी सबसे खास बात यह है कि यह महज एक लिपस्टिक जितना छोटा है, लेकिन इसमें 10,000mAh क्षमता वाली पावरफुल बैटरी दी गई है। इसकी कीमत 1399 रुपये रखी गई है और यह 6 महीने की वारंटी के साथ आता है।
PowerMini 10 को खासतौर पर आज की भागदौड़ भरी जिंदगी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह इतना कॉम्पैक्ट है कि आसानी से आपकी जेब में आ सकता है। इसमें इनबिल्ट चार्जिंग केबल दी गई है, जो ना सिर्फ चार्जिंग में काम आती है बल्कि इसे बैग या बेल्ट में लटकाने के लिए हुक की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
सम्बंधित सुझाव

71% OFF

Bajaj 1603 16 Liters Oven Toast Grill (OTG) | 1200 Watt | Cool Touch Handles | Grill, Bake & Roast | Heat Resistant| Tempered Glass | White

₹2199
₹7650खरीदिये

46% OFF

Xiaomi 138 cm (55 inches) X Pro 4K Dolby Vision IQ Series Smart Google LED TV L55M8-5XIN (Black)

₹37999
₹69999खरीदिये

43% OFF

Panasonic 25 Ltr Duro Smart Wall Geyser, Smart IoT enabled (Geyser) BEE 5 star Rated with Free Pipe and Installation, wifi enabled, Compatible with Alexa and Ok Google with 230V / 50 Hz Voltage White

₹15999
₹27995खरीदिये

80% OFF

Home Centre Helsinki Beige Solid Leather 2-Seater Electric Recliner - 204cm

₹19999
₹99995खरीदिये

41% OFF

Lloyd 1.5 Ton 3 Star Fixed Speed Window Ac (Copper, 2023 Model, White With Silver Deco Strip, GlW18C3YWSEW)

₹28152
₹47990खरीदिये

78% OFF

Bumtum Battery Operated Premium Jeep for Kids | Ride On Toy Kids Car with Bluetooth Music & Light | Electric Jeep Battery Car for Boys & Girls Dual Remote Control (2 to 8 Years) - Red

₹5992
₹26999खरीदिये

83% OFF

Bajaj Ivora 20W Cool Day Light LED Tubelight (Pack Of 20) | LED Tube Light For Home | IR Free | UV Free | Voltage Surge Protection Of 4 KV | Bright & Energy Efficient | White | 1 Yr Warranty

₹2199
₹13000खरीदिये
युवाओं की पसंद बना स्टाइलिश PowerMini 10
आज के समय में Gen Z और मिलेनियल्स को स्टाइलिश और कलरफुल गैजेट्स बेहद पसंद आते हैं। PowerMini 10 इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए चार खास रंगों में पेश किया गया है। यह दिखने में स्टाइलिश है, लेकिन साथ ही काफी मजबूत और टिकाऊ भी है, जिससे यह आउटडोर एडवेंचर या रोजमर्रा के सफर में भी पूरी तरह से भरोसेमंद टूल बनता है।
मल्टीपल पोर्ट्स और BoostedSpeed टेक्नोलॉजी
नए पॉवरबैंक में इनबिल्ट Type-C केबल, Type-C पोर्ट और USB-A पोर्ट जैसे तीन चार्जिंग ऑप्शंस दिए गए हैं, जिससे आप किसी भी डिवाइस को आसानी से चार्ज कर सकते हैं। साथ ही इसमें Ambrane की BoostedSpeed टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो डिवाइस को फास्ट और एफिशिएंट तरीके से चार्ज करने में मदद करता है।
कहां से खरीद सकते हैं पावरबैंक?
PowerMini 10 को आप Ambrane की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon जैसे ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स से खरीद सकते हैं। कंपनी ने बताया है कि Ambrane के पास इस समय भारत के पावरबैंक मार्केट में लगभग एक-तिहाई शेयर है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।