Oppo यूजर्स की मौज: इन पुराने फोन्स को मिलने वाला सुपर अपडेट; जो बना देगा फोन को स्मार्ट और फास्ट
Oppo के फोन्स को एंड्रॉयड 16 अपडेट मिलने वाला है जो इन डिवाइसेज को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और फीचर्स से लैस करेगा। देखें किन-किन फोन्स को मिलेगा नया अपडेट:
गूगल ने हाल ही में एंड्रॉयड 16 को रिलीज किया है और ओप्पो अपने डिवाइसेज के लिए इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट की प्लानिंग बना रहा है। एंड्रॉयड 16 ओप्पो के डिवाइसेज पर ColorOS 16 के रूप में आएगा, जो नई फीचर्स और इम्प्रूवमेंट्स के साथ यूजर्स को एक बेहतर एक्सपीरियंस देगा। लेकिन कौन से ओप्पो डिवाइसेज इस अपडेट के लिए एलिजिबल होंगे और कब आएगा यह अपडेट?

इन Oppo डिवाइसेज को मिलेगा अपडेट
ओप्पो ने अभी तक आधिकारिक तौर पर एंड्रॉयड 16 के लिए एलिजिबल डिवाइसेज की लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन गिज़्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ डिवाइसेज इस अपडेट के लिए योग्य हो सकते हैं।
Oppo Find N series
Oppo Find N5
Oppo Find N3
Oppo Find N3 Flip
Oppo Find N2
Oppo Find N2 Flip
Oppo Find X series
Oppo Find X8
Oppo Find X8 Pro
Oppo Find X8 Ultra
Oppo Find X7
Oppo Find X7 Ultra
Oppo Find X6
Oppo Find X6 Pro
Oppo Reno series
Oppo Reno 14
Oppo Reno 14 Pro
Oppo Reno 13
Oppo Reno 13 Pro
Oppo Reno 13F (LTE/5G)
Oppo Reno 12
Oppo Reno 12 Pro
Oppo Reno 12F (LTE/5G)
Oppo Reno 11
Oppo Reno 11 Pro
Oppo Reno 11F
Oppo A series
Oppo A5 (LTE/5G)
Oppo A5x (LTE/5G)
Oppo A5 Pro (LTE/5G)
Oppo A5 Energy
Oppo F series
Oppo F29
Oppo F29 Pro
Oppo F27
Oppo F27 Pro
Oppo F25 Pro
Oppo K series
Oppo K13
Oppo K12
Oppo K12x
Oppo K12 Plus
Oppo Pad series
Oppo Pad 4 Pro
Oppo Pad 3
Oppo Pad 3 Pro
Oppo Pad SE
इन डिवाइसेज को एंड्रॉयड 16 के साथ ColorOS 16 का अपग्रेड मिलेगा, जो नई AI फीचर्स, इम्प्रूव्ड परफॉरमेंस, और बेहतर यूजर इंटरफेस प्रदान करेगा। एंड्रॉयड 16 का स्टेबल वर्जन जुलाई 2025 में रिलीज होने की उम्मीद है, और ओप्पो इस अपडेट को कुछ हफ्तों के भीतर अपने फ्लैगशिप डिवाइसेज पर रोलआउट करना शुरू करेगा।
Oppo के फोन्स में मिलेंगे ये नए फीचर्स
एंड्रॉयड 16 और ColorOS 16 में कई नए फीचर्स शामिल होंगे, जैसे इम्प्रूव्ड AI इंटीग्रेशन, बेहतर बैटरी मैनेजमेंट, और स्मूथर ऐप ट्रांज़िशन। एआई-बेस्ड फीचर्स जैसे स्मार्ट सजेशंस, ऑटोमैटिक ऑप्टिमाइज़ेशन, और एडवांस्ड प्राइवेसी कंट्रोल यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस देंगे। इसके अलावा, ColorOS 16 में नया डिज़ाइन लैंग्वेज, डायनामिक वॉलपेपर, और इम्प्रूव्ड नोटिफिकेशन सिस्टम होगा, जो यूजर इंटरफेस को और अधिक इंट्यूइटिव बनाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।