Gujarat Weather forecast today imd heat and rain alert monsoon update गुजरात में गर्मी से मिलने वाली है राहत, मॉनसून पर आ गया बड़ा अपडेट, पढ़ें मौसम का हाल, Gujarat Hindi News - Hindustan
Hindi Newsगुजरात न्यूज़Gujarat Weather forecast today imd heat and rain alert monsoon update

गुजरात में गर्मी से मिलने वाली है राहत, मॉनसून पर आ गया बड़ा अपडेट, पढ़ें मौसम का हाल

गुजरात के ज्यादातर इलाकों में उमस भरी गर्मी का सितम जारी है। लेकिन जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ताजा अपडेट दिया है।

Anubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, अहमदाबादThu, 12 June 2025 10:47 AM
share Share
Follow Us on
गुजरात में गर्मी से मिलने वाली है राहत, मॉनसून पर आ गया बड़ा अपडेट, पढ़ें मौसम का हाल

गुजरात में इन दिनों गर्मी का सितम जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश और मॉनसून को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। आज कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं तीन-चार दिनों में गुजरात में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और मॉनसून एक्टिव होगा। जानिए आज कहां कैसा मौसम रहेगा।

आज कहां-कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार आज गुजरात में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, 14 से 16 जून तक बारिश की गतिविधियां तेज होंगी, और राज्य के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जिसमें 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो कभी-कभी 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। सौराष्ट्र और कच्छ में आज छिटपुट बारिश हो सकती है, लेकिन भारी बारिश की उम्मीद नहीं है।

तापमान और लू की स्थिति

गुजरात में अधिकतम तापमान 11 जून को 39-43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। आईएमडी का अनुमान है कि अगले तीन दिनों यानी 12 जून तक, अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा और यह इसी दायरे में रहेगा। अहमदाबाद और सूरत जैसे शहरी क्षेत्रों में गर्मी और उमस महसूस हो सकती है। न्यूनतम तापमान 26-29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे रात में भी ज्यादा राहत नहीं मिलेगी।

मॉनसून पर क्या अपडेट?

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। आईएमडी के अनुसार, मॉनसून की उत्तरी सीमा वर्तमान में मुंबई और अन्य प्रमुख बिंदुओं से होकर गुजर रही है। गुजरात में मॉनसून के पूर्ण आगमन का इंतजार है, लेकिन 14 जून 2025 के आसपास राज्य के कुछ हिस्सों में इसके प्रवेश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र-कच्छ में मानसून गर्मी से राहत दे सकता है, हालांकि शुरुआत में बारिश छिटपुट रह सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।