Teen hangs self in Himachal Pradesh Bilapsur after being stopped from watching TV मां ने टीवी देखने से रोका और पढ़ने को कहा, घर से चला गया 10वीं का छात्र; फंदे से लटकी मिली लाश, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़Teen hangs self in Himachal Pradesh Bilapsur after being stopped from watching TV

मां ने टीवी देखने से रोका और पढ़ने को कहा, घर से चला गया 10वीं का छात्र; फंदे से लटकी मिली लाश

हिमाचल प्रदेश में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 10वीं क्लास का एक छात्र टेलीविजन देखने की जिद कर रहा था। मां ने उससे पढ़ाई करने को कहा। इससे नाराज होकर वह घर से चला गया। कुछ देर बाद उसकी लाश पास के एक पुराने मकान में फंदे से झूलता मिला।

Subodh Kumar Mishra पीटीआई, बिलासपुरSat, 7 June 2025 02:42 PM
share Share
Follow Us on
मां ने टीवी देखने से रोका और पढ़ने को कहा, घर से चला गया 10वीं का छात्र; फंदे से लटकी मिली लाश

हिमाचल प्रदेश में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 10वीं क्लास का एक छात्र टेलीविजन देखने की जिद कर रहा था। मां ने उससे पढ़ाई करने को कहा। इससे नाराज होकर वह घर से चला गया। कुछ देर बाद उसकी लाश पास के एक पुराने मकान में फंदे से झूलता मिला।

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के पनोह गांव में एक 14 साल के लड़के ने कथित तौर पर फांसी लगा ली। उसकी मां ने उसे टेलीविजन देखने से मान किया और पढ़ाई करने के लिए कहा था। इस बात से वह नाराज हो गया। पुलिस ने शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना गुरुवार को हुई। दसवीं कक्षा का छात्र अपने घर पर था और टेलीविजन देखने की जिद कर रहा था।

पुलिस द्वारा दर्ज किए गए परिवार के लोगों के बयानों के अनुसार, लड़के की मां ने टीवी देखने से मना कर दिया और उसे स्कूल का काम करने के लिए कहा। इसके बाद लड़का नाराज होकर घर से चला गया। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका शव घर से कुछ ही दूरी पर एक पुराने खाली पड़े मकान में फंदे से लटका मिला।

घटना के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस से संपर्क किया गया। पुलिस शव को घुमारवी अस्पताल ले गई। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घुमारवी के डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।