Hamas releases 4 Israeli female soldiers who were captured in the October 7 attack हमास ने 4 इजरायली महिला सैनिकों को किया रिहा, 7 अक्टूबर के हमले में बनाया था बंदी, International Hindi News - Hindustan
Hindi Newsविदेश न्यूज़Hamas releases 4 Israeli female soldiers who were captured in the October 7 attack

हमास ने 4 इजरायली महिला सैनिकों को किया रिहा, 7 अक्टूबर के हमले में बनाया था बंदी

  • Hamas releases 4 Israeli soldiers: हमास ने शनिवार को 4 इजरायली महिला सैनिकों को रिहा कर दिया है। गाजा संघर्षविराम समझौते के तहत हुई इस डील में चार बंधकों की रिहाई के बदले में इजरायल फिलिस्तीनी कैदियों के एक समूह को रिहा करेगा।

Upendra Thapak लाइव हिन्दुस्तानSat, 25 Jan 2025 03:48 PM
share Share
Follow Us on
हमास ने 4 इजरायली महिला सैनिकों को किया रिहा, 7 अक्टूबर के हमले में बनाया था बंदी

गाजा युद्धविराम समझौता धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। शनिवार को फिलिस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास ने 7 अक्टूबर को बंदी बनाई गईं चार इजरायली महिला सैनिकों को रिहा कर दिया। इन सैनिकों की रिहाई के बदले में इजरायल अपनी जेलों में बंद फिलिस्तीनी कैदियों के एक समूह को रिहा करेगा। हालांकि कितने कैदी रिहा किए जाएंगे इसको लेकर अभी तक कोई संख्या सामने नहीं आई है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह संख्या करीब 200 हो सकती है।

रिहा की गईं इन सैनिकों को सेना की वर्दी में लाया गया और एक मंच पर खड़ा कर दिया गया। यहां से इन लोगों को रेडक्रॉस के सदस्यों को सौंप दिया गया। फिलहाल यह लोग गाजा से निकल चुके हैं। रिहा होने के बाद इन चारों सैनिकों के चेहरे पर राहत भरी मुस्कान थी। हमास के मुताबिक रिहा किए गए इन सैनिकों के नाम करीना एरिएव, डेनिएला गिल्बोआ, नामा लेवी और लिरी अल्बाग हैं।

इससे पहले हमास ने शुक्रवार को कहा था कि वे संघर्ष विराम समझौते के अगल चरण में शनिवार को वह उन चार महिला सैनिकों को रिहा कर देंगे, जिन्हें 7 अक्टूबर के हमले के दौरान बंदी बनाया गया था। उन्होंने कहा कि इन सैनिकों को गाजा सीमा से करीब एक किलोमीटर दूस नाहल ओज सैन्य अड्डे से बंदी बनाया गया था और पिछले 15 महीनों से यह हमास की कैद में थीं।

ये भी पढ़ें:इजरायल के कितने बंधक जिंदा बचे? बताने को तैयार नहीं हमास; फिर जारी की 4 की लिस्ट
ये भी पढ़ें:गाजा में जिंदा निकला हमास का टॉप कमांडर फैयाद, इजरायल कर रहा था मारने का दावा

युद्धविराम समझौते के बाद दोनों पक्षों की तरह से यह दूसरा आदान प्रदान हैं। चार महिला कैदियों की रिहाई के बदले में अब इजरायल फिलिस्तीनी कैदियों के एक समूह को अपनी कैद से रिहा करेगा। यह समझौता 15 महीने से ज्यादा समय से चल रहे युद्ध को खत्म करने में एक निर्णायक भूमिका निभा रहा है। इस समझौते के बाद कई विस्थापित गाजावासी अपने घरों की तरफ लौट रहे हैं। हालांकि एएफपी से बात करते हुए एक गाजावासी ने बताया कि हम वापस लौटने के बारे में सोचें भी तो हमारे घर पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं। हमारे पास तंबू लगाने के लिए भी जगह नहीं है। आज वहां पर घरों की जगह पर केबल मलबा है।

7 अक्टूबर 2023 से शुरू हुए इस युद्ध को रोकने के लिए तीन देशों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसमें कतर, मिस्त्र और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं। इन तीनों देशों में महीनों तक बातचीत और अपने प्रयासों की बदौलत युद्धविराम करवाया है। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप युद्धविराम का पूरा क्रेडिट खुद को दे रहे हैं।

इस युद्ध विराम समझौते के पहले चरण के अनुसार हमास इजरायल के 33 बंधकों को रिहा करेगा और इसके बदले में इजरायल अपनी जेलों में बंद करीब 1900 फिलीस्तीनी कैदियों को छोड़ेगा। बाद में अगले चरण में युद्ध के खत्म होने की अधिक उम्मीद है। इसमें गाजा का पुनर्निर्माण और मृत बंधकों के शवों की वापसी को लेकर बात कही गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।