Who is Mahrang Baloch Pakistan government trembles at his name nominated for Nobel Prize कौन हैं महरंग बलोच? नाम से कांपती है पाकिस्तान सरकार, नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट, International Hindi News - Hindustan
Hindi Newsविदेश न्यूज़Who is Mahrang Baloch Pakistan government trembles at his name nominated for Nobel Prize

कौन हैं महरंग बलोच? नाम से कांपती है पाकिस्तान सरकार, नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट

  • महरंग बलोच लंबे समय से बलूचिस्तान में हो रहे मानवाधिकार उल्लंघनों के खिलाफ आवाज उठा रही हैं। वह पाकिस्तान सरकार और सेना पर बलूच लोगों के जबरन अपहरण, हत्या और दमनकारी नीतियों का आरोप लगाती रही हैं।

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 7 March 2025 06:46 PM
share Share
Follow Us on
कौन हैं महरंग बलोच? नाम से कांपती है पाकिस्तान सरकार, नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की जानी-मानी मानवाधिकार कार्यकर्ता और बलोच यकजहती कमेटी की संगठक महरंग बलोच को 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। महरंग बलोच ने इस नॉमिनेशन की पुष्टि करते हुए इसे अपने लिए नहीं, बल्कि बलूचिस्तान में जबरन गायब किए गए लोगों और उनके परिजनों के लिए एक मान्यता बताया।

महरंग बलोच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मुझे इस नामांकन से सम्मानित महसूस हो रहा है, लेकिन यह मेरे बारे में नहीं है। यह उन हजारों बलोचों के लिए है जो जबरन गायब कर दिए गए हैं और उनके परिजन जो न्याय की मांग कर रहे हैं। मानवाधिकारों की इस लड़ाई को वैश्विक समाज और सभ्य देशों द्वारा अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए।"

उठा चुकीं हैं पाक सरकार के खिलाफ आवाज

महरंग बलोच लंबे समय से बलूचिस्तान में हो रहे मानवाधिकार उल्लंघनों के खिलाफ आवाज उठा रही हैं। वह पाकिस्तान सरकार और सेना पर बलूच लोगों के जबरन अपहरण, हत्या और दमनकारी नीतियों का आरोप लगाती रही हैं। उनके नेतृत्व में कई विरोध मार्च और आंदोलन हुए, जिससे अंतरराष्ट्रीय मंच पर बलूचिस्तान में हो रहे अत्याचारों का मुद्दा उठा।

ये भी पढ़ें:कौन हैं 30 साल की डॉक्टर महरंग बलोच, जिनसे घबराया पाक; 1971 वाला डर

पाकिस्तान सरकार के लिए महरंग बलोच एक बड़ी चुनौती बन चुकी हैं क्योंकि वह खुले तौर पर सेना और सरकार की नीतियों की आलोचना करती हैं। उनकी आवाज को दबाने के लिए पाकिस्तान सरकार ने कई बार उनके आंदोलनों को कुचलने की कोशिश की, लेकिन महरंग बलोच डटी रहीं। उनकी मुखरता और संघर्ष की वजह से उन्हें पहले ही कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मान मिल चुका है। उन्हें बीबीसी की 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया था और टाइम मैगजीन ने उन्हें उभरते वैश्विक नेताओं में स्थान दिया था।

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खूनी झड़प, 41 मौतों के बाद घटनास्थल पर गए आर्मी चीफ

नोबेल शांति पुरस्कार नामांकन की खबर कैसे आई सामने?

नॉर्वे स्थित बलोच पत्रकार किय्या बलोच ने सबसे पहले महरंग बलोच के नोबेल नामांकन की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि वह उन 338 नामांकितों में शामिल हैं, जिनमें 244 व्यक्ति और 94 संगठन हैं। गौरतलब है कि नोबेल फाउंडेशन नामांकनों को पारंपरिक रूप से 50 साल तक गोपनीय रखता है, लेकिन नामांकन करने वाले व्यक्ति इसे सार्वजनिक कर सकते हैं। इसी प्रक्रिया के तहत महरंग बलोच का नामांकन सामने आया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।