Pakistan army chief Asim Munir visits Balochistan amid clashes claimed lives of 41 people पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खूनी झड़प, 41 मौतों के बाद घटनास्थल पर पहुंचे सेना प्रमुख मुनीर, International Hindi News - Hindustan
Hindi Newsविदेश न्यूज़Pakistan army chief Asim Munir visits Balochistan amid clashes claimed lives of 41 people

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खूनी झड़प, 41 मौतों के बाद घटनास्थल पर पहुंचे सेना प्रमुख मुनीर

  • सेना प्रमुख ने बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती और राज्यपाल शेख जाफर खान मंडोखाइल से मुलाकात की। उन्होंने मारे गए सैनिकों के अंतिम संस्कार में प्रार्थना की और संयुक्त सैन्य अस्पताल क्वेटा में घायल सैनिकों का हालचाल जानने पहुंचे।

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तानSun, 2 Feb 2025 09:23 AM
share Share
Follow Us on
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खूनी झड़प, 41 मौतों के बाद घटनास्थल पर पहुंचे सेना प्रमुख मुनीर

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकवादियों और सेना के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमें 23 दहशतगर्द और 18 सुरक्षाकर्मी मारे गए। सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर अशांत प्रांत में झड़पों के बीच बलूचिस्तान के दौरे पर गए। रिपोर्ट के अनुसार, सेना प्रमुख को प्रांत में मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सीनियर सुरक्षा और खुफिया अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के अनुसार, सेना प्रमुख ने बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती और राज्यपाल शेख जाफर खान मंडोखाइल से मुलाकात की। उन्होंने मारे गए सैनिकों के अंतिम संस्कार में प्रार्थना की और संयुक्त सैन्य अस्पताल क्वेटा में घायल सैनिकों का हालचाल जानने पहुंचे।

ये भी पढ़ें:नौकर बन गए हैं शहबाज शरीफ, उनके पास कोई पावर नहीं, पाकिस्तानी PM को किसने सुनाया
ये भी पढ़ें:छोटे कपड़ों में रील बनाती थी बेटी, मार दी गोली; पाक में घिनौने कांड के बाद पिता

जनरल मुनीर ने कहा, 'ये तथाकथित उन्मादी कुछ भी कर लें मगर हमारे गौरवशाली राष्ट्र और उसके सशस्त्र बलों से हार जाएंगे।' मालूम हो कि बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की अलग-अलग घटनाएं हुईं। इनमें 23 आतंकवादियों मारे गए, लेकिन 18 सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना ने बताया कि पिछले 24 घंटों में अशांत बलूचिस्तान के विभिन्न इलाकों में ये आतंकवादी मारे गए। शनिवार को हरनई जिले में ऐसे ही एक अभियान में राष्ट्रीय सैनिकों की आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में 11 आतंकवादी मारे गए और कई आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया।

'पूरे पाकिस्तान से आतंकवाद के खात्मे के लिए दृढ़ संकल्प'

शुक्रवार रात को प्रांत के कलात जिले के मंगोचर इलाके में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के सड़क पर अवरोधक लगाने के प्रयास को विफल कर दिया। साथ ही, 12 आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने बताया, 'पिछले 24 घंटों में बलूचिस्तान में विभिन्न अभियानों के तहत कुल 23 आतंकवादियों को मार गिराया गया है।' सेना ने बताया कि सुरक्षा बल न केवल बलूचिस्तान बल्कि पूरे पाकिस्तान से आतंकवाद के खात्मे के लिए दृढ़ संकल्प हैं। हालांकि, किसी ने भी हमले की तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली। बयान के मुताबिक, अभियान के दौरान 18 सुरक्षाकर्मी भी मारे गए। सेना ने शुक्रवार को बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के विभिन्न इलाकों में पांच अभियानों में 10 आतंकवादियों को मार गिराया गया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।