Elephants Rampage in Gundha Village Destroy Homes and Consume Grain नीमडीह: गजराज ने चार घरों को ढाहा, खाया अनाज, Adityapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsElephants Rampage in Gundha Village Destroy Homes and Consume Grain

नीमडीह: गजराज ने चार घरों को ढाहा, खाया अनाज

गुंडा गांव में बुधवार सुबह दो गजराजों ने उत्पात मचाया। इन elephants ने चार घरों को ढाह दिया और अनाज खा लिया। परिवार के सदस्य जान बचाकर भागने को मजबूर हुए। वनपाल ने नुकसान का आकलन किया। चांडिल क्षेत्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुरWed, 30 April 2025 03:09 PM
share Share
Follow Us on
नीमडीह: गजराज ने चार घरों को ढाहा, खाया अनाज

चांडिल। नीमडीह प्रखंड के गुंडा गांव में बुधवार की तड़के सुबह दो गजराज ने जमकर उत्पात मचाया तथा घर में रखे अनाज को खाया। गजराज के हमले में घर में सो रहे परिवार के सदस्य किसी तरह अपनी जान बचाकर घर से भागने को मजबूर हुए। जानकारी के मुताबिक दो गजराज बुधवार की तड़के सुबह गुंडा गांव में उत्पात मचाया तथा लखी महतो,राघव महतो समेत चार घरों को ढाह दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद वनपाल राणा प्रताप महतो वनरक्षी के साथ गुंडा गांव पहुंचे तथा नुकसान का आकलन किया। दोनों गजराज गुंडा गांव के पास ही बाना गांव के पहाड़ी में डेरा जमाये हुए था। उधर, 16 गजराजों का झुंड ने कुकड़ू प्रखंड के सिरूम एवं आसपास के क्षेत्रों में खेतों में लगे फसलों को नुकसान पहुंचाया। वर्तमान में चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में करीब 23 गजराज मौजूद है। सोमवार की देर रात दोनों गजराजों ने नीमडीह के नव प्राथमिक विदयालय आमड़ाबेड़ा के दरवाजा को तोड़कर विद्यालय में रखे बच्चों का मिड डे मील के लिए रखे करीब 50 किलो चावल को गटक गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।