कीटनाशक खाने से बीमार
गढ़वा जिले के गौरगाड़ा गांव की तीन वर्षीय अम्भी कुमारी ने मंगलवार शाम कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसे बेहतर...

गढ़वा। रंका थानांतर्गत गौरगाड़ा गांव निवासी बिहारी राम की पुत्री तीन वर्षीय अम्भी कुमारी मंगलवार शाम कीटनाशक खाकर गंभीर रूप से बीमार हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घर में मक्खी मारने वाली कीटनाशक दवा रखी हुई थी। उसी क्रम में अम्भी ने खेलने के दौरान खा गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
उसके बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।