अंतराष्ट्रीय मजदुर दिवस पर मजदूर एकता विशाल महारैली का आयोजन
गम्हरिया में झारखंड मजदूर यूनियन की जिला समिति द्वारा 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर एक विशाल महारैली का आयोजन किया जाएगा। यह महारैली औद्योगिक क्षेत्र में भ्रमण करेगी और मजदूरों के अधिकारों के...
ग़म्हरिया।झारखण्ड मजदूर यूनियन की जिला समिति की और से 1 मई को अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मजदुर एकता विशाल महारैली का आयोजन किया जाएगा। यह महारैली आदित्यपुर गम्हरिया औधोगिक क्षेत्र का भ्रमण करेगी। आरआईटी थाना क्षेत्र के मिरूडीह स्थित सिदो कान्हो की प्रतिमा स्थल से महारैली आरम्भ होगी, जो आरआईटी मोंड से आदित्यपुर कान्द्रां मुख्य मार्ग होते हुए गम्हरिया थाना मोंड़़ के उपरबेड़ा मैदान मे स्थित मजदुर नेता स्व रतिलाल महतो के प्रतिमा स्थल पर मालायर्पण के पश्चात सभा मे तबदील होगी। या जानकारी अन्तराष्टीय मजदुर दिवस पर औधोगिक प्रतिठानों मे छुट्टी की घोषणा है, परन्तु जिले के कुछ उधोग द्वारा मजदुरों के दिवस पर भी जबरन कार्य कराए जाने की सुचना पुर्व के वर्षो मे आयी थी, इस वर्ष वैसे औधोगिंक कम्पनी प्रबंधन से निवेदन है की मजदुर दिवस के दिन छुट्टी की घोषणा करें एव वेतन भुगतान भी करें, अन्यथा सुचना मिलने पर कम्पनी प्रबंधन के खिलाफ आन्दोलन किया जाएगा। यह जानकारी जिला अध्यक्ष सुनील गोराई ने दी। बताया कि मजदुर एकता विशाल महारैली में पूरे जिले से 500 से अधिक मजदुर भाग लेगें। इसमें आदित्यपुर गम्हरिया औधोगिक क्षेत्र के अधिक से अधिक मजदुरों को रैली मे विशेष आमत्रिंत किया गया है। इस अवसर पर जिला महासचिव सनत सिह सरदार, सूरज लोहार, कृष्णा महतो, गणेश टुडु, सुनील हेम्बम, समीर टुडु उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।