जंगली हाथियों के झुंड ने कई किसानों के फसलों को रौंदा
चांडिल के नीमडीह प्रखंड में 16 जंगली हाथियों के झुंड ने कई गांवों में उत्पात मचाते हुए फसलों को नुकसान पहुंचाया। हाथियों ने केले, लौकी और धान की फसलें खा लीं। वनपाल और फॉरेस्ट गार्ड ने नुकसान का आकलन...
Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुरMon, 21 April 2025 04:23 PM
चांडिल। नीमडीह प्रखंड के सीमा,गुंडा व रामनगर समेत कई गांव में 16 जगली हाथियों का झुंड ने जमकर उत्पात मचाया तथा खेत के लगे फसलों को नुकसान पहुंचाया। जंगली हाथियों ने नीमडीह फॉरेस्टर राणा प्रताप महतो के खेत में लगे केला, लौकी और फसलों को बड़े चाव से खाया। जंगली हाथियों के झुंड ने किसान घनश्याम महतो का एक बीघा में लगे गरमा धान और टमाटर तथा काशीनाथ महतो के डेढ़ बीघा में लगे धान और रघुनाथ महतो का एक बीघा में लगे धान की फसल को नष्ट कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद वनपाल और फॉरेस्ट गार्ड ने प्रभावित गांव जाकर नुकसान का आकलन किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।