Agricultural Awareness Campaign Launched for Farmers in Bokaro किसानों के बीच खेती बढ़ाने के लिए स्वाईल हेल्थ सहित अन्य कार्यक्रमों की दी जाएगी जानकारी, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsAgricultural Awareness Campaign Launched for Farmers in Bokaro

किसानों के बीच खेती बढ़ाने के लिए स्वाईल हेल्थ सहित अन्य कार्यक्रमों की दी जाएगी जानकारी

जिला कृषि विभाग की ओर से प्रत्येक प्रखंड में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान किसानों के बीच खेती बढ़ाने के लिए स्वाईल हेल्थ सहित अन्य कार्यक्रमों की दी ज

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोTue, 3 June 2025 03:11 AM
share Share
Follow Us on
किसानों के बीच खेती बढ़ाने के लिए स्वाईल हेल्थ सहित अन्य कार्यक्रमों की दी जाएगी जानकारी

किसानों में कृषि जागरूकता बढ़ाने के लिए विभाग की ओर से जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत बोकारो के सभी प्रखंडो में कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। चास, चंदनकियारी, चंद्रपुरा, नावाडीह, गोमिया, पेटरवार, बेरमो, कसमार, जरीडीह सहित सभी प्रखंड में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत भारत सरकार की ओर से चल रहा प्री-खरीफ अभियान 12 जून तक चलेगा। जिसमें किसानों को उन्नत कृषि प्रौद्योगिकी के साथ-साथ पशुधन, मुर्गीपालन, मत्स्य पालन, कृषि विकास के लिए जरूरी जानकारी के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसे लेकर सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक व सभी जनसेवको को सम्मिलित होने का निर्देश दिया गया है।

स्वाईल हेल्थ की जानकारी जरूरी स्वाईल हेल्थ कार्ड योजना एवं कृषकों के मध्य फीडबैक प्राप्त करने के साथ कृषकों के मध्य बीज वितरण का कार्य भी किया जाना है। जिला कृषि विभाग के निमाय महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि स्वाईल हेल्थ कार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य मिट्टी की गुणवत्ता व उर्वरता को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत, किसानों को मिट्टी की जांच के बाद एक स्वाईल हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराया जाता है। जिसमें मिट्टी की गुणवत्ता व उर्वरता के बारे में विस्तृत जानकारी होती है। जिसमें उपजाऊ मिट्टी के लिए जैविक पदार्थ और पोषक तत्वो की जानकारी शामिल होती है। स्वाईल हेल्थ कार्ड में मिट्टी के पीएच मान, नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश व जैविक पदार्थ का ध्यान रखते हुए धान खेती के लिए सुधार की आवश्यकता बताई जाती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।