बीपीएस में मना विश्व रेडक्रॉस दिवस
चित्र परिचय:20: विश्व रेडक्रास दिवस मनाते बच्चे।बीपीएस में मना विश्व रेडक्रॉस दिवसबीपीएस में मना विश्व रेडक्रॉस दिवसबीपीएस में मना विश्व रेडक्रॉस दिवस

बोकारो पब्लिक स्कूल के प्राइमरी सेक्सन के कक्षा तीन से पांच तक के छात्र -छात्राओं ने विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। जिसमें उन्होंने फस्ट एड बॉक्स, सुंदर सजावटी पोस्टर बनाये। इसके साथ ही प्रेरणादायकभाषणों का भी प्रस्तुतिकरण किया। कार्यक्रम में अनीशा, आकर्ष, नवीन,दीपेश, आदित्य, अरमान, अतुल, अजय, प्रत्युश, अंश, अरमान, सिद्धिकी, आभा, कनिका,आशी, समृद्धि, श्रृष्टि, साहिन, आयशा,अंशिका, रिया व वर्षा शामिल रहे। प्राचार्य डॉ सुधा शेखर ने छात्र -छात्राओं को कहा विश्व रेडक्रास का मुख्य उदेश्य युद्ध के दौरान घायल सैनिकों की मदद और चिकित्सा करना है। रेड क्रॉस रक्तदान,प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण और सामुदायिक विकास कार्यक्रमों जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी करता है।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक कैप्टेन आरसी यादव, विश्वजीत पाल,रूपा दासगुप्ता,अर्चना सिंह, अमरजीत कौर, शैली सिन्हा, मारिया मंजर,अंकिता रानी, स्वेता, विभा कुमारी आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।