Celebration of Bhagwan Parshuram Jayanti by Kautilya Mahaparivar Members कौटिल्य महापरिवार ने भगवान परशुराम की जयंती मनाई, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsCelebration of Bhagwan Parshuram Jayanti by Kautilya Mahaparivar Members

कौटिल्य महापरिवार ने भगवान परशुराम की जयंती मनाई

करगली बाजार में कौटिल्य भवन में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। अध्यक्ष अजय कुमार की अध्यक्षता में सदस्यों ने महापरिवार के प्रति विचार साझा किए। संरक्षक देवतानंद दुबे ने परिसर को संस्कार उद्यान बनाने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोSun, 4 May 2025 04:10 AM
share Share
Follow Us on
कौटिल्य महापरिवार ने भगवान परशुराम की जयंती मनाई

करगली। करगली बाजार स्थित कौटिल्य भवन में कौटिल्य महापरिवार के सदस्यों द्वारा भगवान परशुराम की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गयी। अध्यक्षता अध्यक्ष अजय कुमार ने की। सभी सदस्यों ने महापरिवार के प्रति अपने अपने विचार प्रकट किये। संरक्षक देवतानंद दुबे ने परिसर को संस्कार उद्यान के रूप में विकसित करने की बात कही। कहा कि ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए की सामान्य परिवार के लोग अपने बच्चों की शादी विवाह व अन्य संस्कार यहां करें तो उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। इस हेतु पाकशाला, संस्कार मंडप व आवास की हेतु कम से कम पांच कमरे व बरामदा का निर्माण स्थानीय निकाय या जनप्रतिनिधि के सहयोग से बनाने का प्रयास हम सभी सदस्यों को मिलकर करना चाहिए।

संगठन सचिव राम नरेश द्विवेदी ने कहा कि वर्ष भर में जो कार्यक्रम आयोजित होता है उसे कम करते हुए परिवार के सदस्य को समाज से भी थोड़ा-थोड़ा आर्थिक सहयोग लेकर परिसर को आकर्षक बनाना चाहिए। उपाध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने कौटिल्य भवन को परिवार तथा समाज के लिए एक वरदान के रूप में परिभाषित किया। अध्यक्ष अजय कुमार झा व श्याम मिश्रा ने मासिक स्वैच्छिक आर्थिक सहयोग देकर भवन के रखरखाव के लिए एक व्यक्ति को मासिक वेतन पर रखने का विचार दिए। संस्थापक अनिल चंद्र झा ने कहा की पहलगाम के सभी मृतकों को शहीद का दर्जा देने हेतु सरकार को विचार करना चाहिए। अजीत झा, बसंत पाठक, पंकज पांडेय, विवेकानंद चतुर्वेदी, राजेंद्र पांडेय, प्राणेश गिरि, विजय उपाध्याय, अरुण पांडेय, सुबीर मुखर्जी, रितेश तिवारी, रवि पांडेय, नीरज पांडेय, तरूण चक्रवर्ती आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।