Celebration of Vasant Navratri and Chaitra Durga Puja Begins in Bermo वासंतीय नवरात्र-चैती‌ दुर्गा पूजा के लिए कलश स्थापना आज , Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsCelebration of Vasant Navratri and Chaitra Durga Puja Begins in Bermo

वासंतीय नवरात्र-चैती‌ दुर्गा पूजा के लिए कलश स्थापना आज

बेरमो में नौ दिवसीय वासंतीय नवरात्र और चैती दुर्गा पूजा आज से शुरू हो रही है। विभिन्न देवी मंदिरों में कलश स्थापना की जाएगी। श्रद्धालु अपने घरों में भी पूजा करेंगे। पंडितों के अनुसार शुभ मुहूर्त 6.14...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोSun, 30 March 2025 04:56 AM
share Share
Follow Us on
वासंतीय नवरात्र-चैती‌ दुर्गा पूजा के लिए कलश स्थापना आज

बेरमो। आदि शक्ति की उपासना का नौ दिवसीय महापर्व वासंतीय नवरात्र-चैती दुर्गा पूजा आज रविवार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से आरंभ हो रहा है। साथ ही बेरमो अनुमंडल के विभिन्न स्थानों में दस-बारह से अधिक देवी मंदिरों में कलश स्थापना कर वासंतीय नवरात्र की पूजा शुरू हो जाएगी। बेरमो प्रखंड के जरीडीह बाजार बस्ती व कुरपनिया, विद्युत नगरी चंद्रपुरा, गोमिया प्रखंड के आईइएल स्थित काली मंदिर व हजारी पंचायत के खुदगड़ा बस्ती, नावाडीह प्रखंड में, पेटरवार प्रखंड के पिछरी गांव तथा जरीडीह प्रखंड के तुपकाडीह चौक व जैनामोड़ के देवी मंदिरों में पूर्वाह्न में शुभ मुहूर्त में विधिवत कलश स्थापना होगी।‌ इसके अलावा हजारों श्रद्धालु अपने घर के पूजा स्थलों में भी कलश-स्थापना कर विधिवत नौ दिनों तक चंडी पाठ का भी अनुष्ठान करेंगे। पूजा पंडालों और मां दुर्गा की प्रतिमाओं का निर्माण किया जा रहा है। रविवार को हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2082 का भी आरंभ हो रहा है। पंडितों के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को पूर्वाह्न में 6.14 बजे से अपराह्न 2.14 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग में कलश स्थापना का मुहूर्त है। गोमिया प्रखंड विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा अर्थात नववर्ष 30 अप्रैल को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की ओर से प्रखंड में जितने भी मंदिर हैं और उनकी जो कमेटी है, साथ ही पुजारियों से आग्रह किया हर्षपूर्ण वातावरण में मनाया जाय। मंदिरों को सजाया जाय, भक्ति गीत बजाया जाय व सभी सनातनी अपने घरों में शाम को पांच दीपक जलाएं, घर में अच्छे पकवान बनाएं, दूसरों को भी अपने यहां आमंत्रित करें। घरों में भगवा पताका लगाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।