Sikkim heavy rains triggered landsides Around 1000 tourists stranded and 1500 rescued सिक्किम में भारी बारिश से भूस्खलन; करीब 1 हजार पर्यटक फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, India Hindi News - Hindustan
Hindi Newsदेश न्यूज़Sikkim heavy rains triggered landsides Around 1000 tourists stranded and 1500 rescued

सिक्किम में भारी बारिश से भूस्खलन; करीब 1 हजार पर्यटक फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मंगन जिले के पुलिस अधीक्षक सोनम डेत्चु भूटिया ने बताया, 'गुरुवार दोपहर से लगातार बारिश हो रही है। इसके कारण हुए भूस्खलन से चुंगथांग से लाचेन जाने वाली सड़क पर मुंशीथांग के पास स्थिति खराब हो गई। चुंगथांग से लाचुंग जाने वाली सड़क पर लीमा के पास कई जगहों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं।'

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान, प्रमोद गिरीFri, 25 April 2025 04:10 PM
share Share
Follow Us on
सिक्किम में भारी बारिश से भूस्खलन; करीब 1 हजार पर्यटक फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सिक्किम के ऊंचाई वाले हिल स्टेशनों लाचेन और लाचुंग में करीब 1000 पर्यटक फंस गए हैं। गुरुवार से लगातार भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के चलते यह स्थिति पैदा हुई। भूस्खलन के कारण कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिसके चलते कई गाड़ियां फंस गईं। आज कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मंगन जिले के पुलिस अधीक्षक सोनम डेत्चु भूटिया ने बताया, 'गुरुवार दोपहर से लगातार बारिश हो रही है। इसके कारण हुए भूस्खलन से चुंगथांग से लाचेन जाने वाली सड़क पर मुंशीथांग के पास स्थिति खराब हो गई। चुंगथांग से लाचुंग जाने वाली सड़क पर लीमा के पास कई जगहों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं।'

ये भी पढ़ें:पहलगाम हमले का अमरनाथ यात्रा पर पड़ेगा असर? J-K के डिप्टी सीएम ने दिया जवाब
ये भी पढ़ें:इसरो के पूर्व अध्यक्ष कस्तूरीरंगन का निधन, NEP बनाने में था अहम योगदान

करीब 200 गाड़ियों से यात्रा कर रहे पर्यटक गुरुवार को सड़क पर फंस गए थे। उन्हें गुरुवार रात को ही पुलिस स्टेशन, गुरुद्वारा, आईटीबीपी कैंप और स्थानीय घरों में आश्रय दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया, 'शुक्रवार सुबह उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया और वे गंगटोक के लिए रवाना हो चुके हैं।' हालांकि, जो पर्यटक गुरुवार या उससे पहले ही लाचेन और लाचुंग पहुंचे थे, वे अभी भी फंसे हुए हैं। अधिकारी ने बतालाया, 'गुरुवार रात को सूचना मिली कि लाचेन-चुंगथांग सड़क पर मुंशीथांग और लाचुंग-चुंगथांग लासड़क पर लेमा में बड़े भूस्खलन हुए हैं। इसे देखते हुए शुक्रवार के लिए उत्तरी सिक्किम के सभी यात्रा परमिट रद्द कर दिए गए हैं, जिनमें पहले से जारी किए गए परमिट भी शामिल हैं।'

टूर ऑपरेटरों को निर्देश जारी

जिला प्रशासन ने टूर ऑपरेटरों को निर्देश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया कि वे शुक्रवार को किसी भी परिस्थिति में पर्यटकों को उत्तरी सिक्किम न भेजा जाए। लाचेन और लाचुंग जैसे स्थानों में होटल पूरी तरह बुक हैं। लाचेन के स्थानीय लोगों ने पर्यटकों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक लकड़ी का पुल बनाया है। 3 अक्टूबर 2023 को तीस्ता नदी में ग्लेशियर झील फटने से बाढ़ आ गई। इससे लाचेन सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। लाचेन करीब डेढ़ साल तक कटा रहा। इसी साल मार्च से पर्यटन सीजन शुरू हुआ। इससे लाचेन के टूर ऑपरेटरों और होटल मालिकों को पर्यटकों की बढ़ने संख्या से खुशी हुई, लेकिन ताजा घटना से फिर से चिंता खड़ी कर दी है।