पहलगाम में पर्यटकों की हत्या से भारी आक्रोश
Sonbhadra News - पहलगाम में पर्यटकों की नृशंस हत्या के खिलाफ ऊर्जांचल में आक्रोश जारी है। जिला संविदा श्रमिक यूनियन ने शोक सभा आयोजित की और सरकार से सुरक्षा में चूक की जांच की मांग की। स्थानीय व्यापार मंडल और आम जन ने...

अनपरा,संवाददाता। पहलगाम में पर्यटकों की धर्म पूछ कर की गयी नृशंस हत्याओं के खिलाफ ऊर्जांचल में आक्रोश थमने का नाम नही ले रहा है। जिला संविदा श्रमिक यूनियन ने अध्यक्ष सुरेंद्र पाल की अगुवाई में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों की नृशंस हत्या का निन्दा करते हुए जमकर आक्रोश जताया और मृत आत्माओं के शांति के लिए शोक सभा की। सरकार से इतने सेंसेटिव इलाके में सुरक्षा में चूक की जांच की मांग की गयी। बैठक में दिनेश सिंह, आदेश यादव रविन्द्र यादव रामगनेश ,अभय नाथ, फुल सिंह, महेश,मोहन प्रसाद गुप्ता, बिक्रमा सिंह, आदि मौजूद रहे। संचालन बद्री प्रसाद मौर्या का रहा। अनपरा के औड़ी मोड नेहरू चौक पर भी मृत आत्माओं की शांति के लिए कैण्डिल जला कर शोक सभा की गयी। पाक समर्थित आंतकवाद के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई इजराइल की तर्ज पर करने की मांग प्रधानमंत्री से की गयी। इस मौके पर तमाम व्यापारी ,समाजिक कार्यकर्ता व आम जन मौजूद रहे। इसी क्रम में शुक्रवार शाम बीना प्रखंड के विहित व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन के साथ आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंका। पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाये। हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी गई।शॉपिंग कांम्प्लेक्स से जुलूस निकाला जो अटल गेट होते बस स्टैंड पर पहुंचा जहां आतंकवाद का पुतला फूंका।लालसा राम, कमल सिंह, सुभम द्विवेदी, धीरेन्द्र दुबे,जयदीप, संतोष प्रजापति, राकेश साहू, तेज बहादुर सिंह, सुनीता दुबे, मनोज मिश्रा, भगवान तिवारी आदि मौजूद रहे। शुक्रवार शाम बजरंग दल और विहिप के संयुक्त बनैर तले अनपरा में एक जनआक्रोश रैली निकाली गयी जो शापिंग सेंटर गेट से निकल कर नेहरू चौक पहुंची। इससे पूर्व स्थानीय औडी व्यापार मंडल व स्थानीय नागरिकों ने भी नेहरू चौक पर जमकर नारेबाजी की। इसमें रविजीत सिंह कंग ,रतन गुप्ता,विनय मिश्रा अनामिका जायसवाल समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।