Candle March in Ramgarh Congress Protests Against Terrorism and Pays Tribute to Victims कांग्रेसियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए निकाला कैंडल मार्च, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsCandle March in Ramgarh Congress Protests Against Terrorism and Pays Tribute to Victims

कांग्रेसियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए निकाला कैंडल मार्च

रामगढ़ में कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाला, जिसका उद्देश्य पहलगाम में हुए आतंकी हमले के शिकार पर्यटकों को श्रद्धांजलि देना था। इस दौरान 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगाए गए। विधायक...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Fri, 25 April 2025 11:14 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेसियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए निकाला कैंडल मार्च

रामगढ़, निज प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश अनुसार शुक्रवार को देर शाम रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए निकाला गया। कैंडल मार्च का नेतृत्व जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान और संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी ने किया। कैंडल मार्च में रामगढ़ विधानसभा की विधायक ममता देवी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शहजाद अनवर, प्रदेश सचिव बलजीत सिंह बेदी, बीस सूत्री उपाध्यक्ष दिनेश मुंडा बतौर अतिथि उपस्थित हुए। कैंडल मार्च के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तान होश में आओ, हिंदुस्तान जिंदाबाद आदि नारे लगाए गए। इसके उपरांत सभा में प्रदेश काँग्रेस कमिटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा ने कहा कि इस घटना से पूरा देश आक्रोशित है। सभी पर्यटक अपने परिवार के साथ खुशियां मनाने के लिए गए थे। मगर मासूम लोगों पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों ने हमला कर दिया। जिससे किसी ने अपना बेटा किसी ने अपना भाई किसी ने अपना परिवार खोया है। पूरा कांग्रेस परिवार और पुरा विपक्ष आज देश के साथ खड़ा है। पाकिस्तान पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं रामगढ़ विधानसभा की विधायक ममता देवी ने कहा कि पहलगाम में हुई घटना निंदनीय हैं। नव विवाहित बहन जिनका विवाह 6 दिन पहले ही हुआ था और वह घूमने गई थी। आतंकियों ने सुहाग उजाड़ दिया। इस घटना से मन दुखी भी है और आकर्षित भी है। हम देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के हर फैसले के साथ खड़े हैं। कैंडल मार्च में रामगढ़ जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी, खोगेंद्र साव, केडी मिश्रा, दीपक मिश्रा, रामगढ़ नगर अध्यक्ष बलराम साहू, रामगढ़ ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष दिगंबर गुप्ता, मांडू प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो, दुलमी प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश करमाली, युवा नेता आसिफ इकबाल, राजेंद्र चौधरी, रणधीर गुप्ता, रूपेंद्र महतो उर्फ़ टाइगर, अख्तर आजाद, शमसूद खान, संजय साहू, पप्पू पासवान, मीना राय, सलीम खान, टिंकू खान, मोहम्मद अब्बासी, शिबू दागी, समीर हुसैन, मोहम्मद मिस्टर आलम, मोहम्मद साजिद, गुलाम अली, पिंटू अंसारी, पिंटू नायक, गगन करमाली, संजू गुप्ता, उपेंद्र वर्मा, संदीप कुशवाहा, रोनक, राहुल सिंह, प्रभात कुमार, तुलसी महतो आदि अनेकों उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।