Mystery Surrounds Discovery of 30-Year-Old Woman s Body Under Bridge in Bihar अज्ञात महिला का शव बरामद, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsMystery Surrounds Discovery of 30-Year-Old Woman s Body Under Bridge in Bihar

अज्ञात महिला का शव बरामद

फुलपरास में एनएच 27 किनारे भूतही बलान नदी पुलिया के नीचे एक 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला। युवकों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष ने कहा कि महिला के शरीर और गले पर चोट के निशान हैं,...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीFri, 25 April 2025 11:15 PM
share Share
Follow Us on
अज्ञात महिला का शव बरामद

फुलपरास। थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 27 किनारे भूतही बलान नदी पुलिया के नीचे एक 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस बल की बहाली के लिए दौड़ लगा रहे कुछ युवकों ने देखा कि किसी महिला का शव पुलिया के बगल में रखा हुआ है। जिसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने दल बल के साथ पहुंच कर जांच शुरू कर दिया। शव को देखते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के शरीर व गला में चोट का निशान बना हुआ है प्रथम दृष्टया लगता है कि कहीं हत्या कर साक्ष्य छुपाने के नियत से पुलिया के नीचे ला कर रख दिया गया है। शव को पंचनामा बना कर अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।