Four Injured in Two Separate Road Accidents in Koderma District दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पुलिस के जवान समेत चार लोग घायल, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsFour Injured in Two Separate Road Accidents in Koderma District

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पुलिस के जवान समेत चार लोग घायल

कोडरमा जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। एक घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से एक की उम्र 60 वर्ष है। दूसरी घटना में दो युवक बाइक से गिर गए। सभी...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाSat, 26 April 2025 01:03 AM
share Share
Follow Us on
दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पुलिस के जवान समेत चार लोग घायल

कोडरमा,संवाददाता। जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत चाराडीह के पास शुक्रवार की सुबह वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान नवीन कुमार ओझा, उम्र 60 वर्ष, पिता- राजदेव ओझा,हजारीबाग जिला के रूप में हुई है। वे कोडरमा जिला पुलिस के जवान है। जबकि दूसरा सागर कुमार, उम्र 22 वर्ष, पिता- सुनिल, इंदरवा बस्ती के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अपनी बाइक से दो लोग सवार होकर तिलैया से कोडरमा की तरफ आने के दौरान चाराडीह के समीप वाहन की चपेट में आ गए। इइसे बाइक सवार दोनों गंभीर घायल हो गए। इसके बाद उन्हें आनन- फानन में ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया,जहां दोनों का इलाज चल रहा है। दूसरी घटना डोमचांच थाना क्षेत्र के बागडो में बाइक से गिरकर दो युवाक घायल हो गए। घायल की पहचान शशि सुमन, उम्र 20,पिता- सुधीर कुमार,जयनगर और रवि विश्वकर्मा, 23 वर्ष,पिता- शंकर विश्वकर्मा,बदडीहा,कोडरमा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अपनी बाइक से डोमचांच से जयनगर की तरफ जाने के क्रम में बगडो के समीप बाइक से गिरकर दोनों घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां इलाजरत हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।