शादी का झांसा दे चार सालों तक किया यौन शोषण, गिरफ्तार
शादी का झांसा दे चार सालों तक किया यौन शोषण, गिरफ्तार शादी का झांसा दे चार सालों तक किया यौन शोषण, गिरफ्तार

शादी का झांसा दे चार सालों तक किया यौन शोषण, गिरफ्तार बिहारशरीफ, एक संवाददाता। महिला थाने की पुलिस ने यौन शोषण के आरोपित को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपित अस्थावां थाना क्षेत्र के गोठिया गांव निवासी स्व. बाल्मिकी प्रसाद का पुत्र रवि राज है। थानाध्यक्ष कुमारी उषा सिन्हा ने बताया कि युवती गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपों में बताया गया है कि युवक शादी का झांसा देकर चार सालों से यौन शोषण कर रहा था। शादी का दबाव बनाने पर युवक मुकर गया। दोनों साथ में पढ़ाई करते थे। उसी दौरान उनकी जान पहचान हुई थी। गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।