District Magistrate Orders Schools to Adapt Timings Amid Heatwave in Sultanpur हीटवेव में निजी स्कूलों की मनमानी, Sultanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsDistrict Magistrate Orders Schools to Adapt Timings Amid Heatwave in Sultanpur

हीटवेव में निजी स्कूलों की मनमानी

Sultanpur News - जिलाधिकारी सुल्तानपुर ने हीटवेव के चलते 11 अप्रैल को नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यालयों का समय सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया था। सरकारी विद्यालय इसका पालन कर रहे हैं, लेकिन निजी...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरSat, 26 April 2025 01:14 AM
share Share
Follow Us on
हीटवेव में निजी स्कूलों की मनमानी

दोस्तपुर, संवाददाता। हीटवेव के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी सुल्तानपुर कुमार हर्ष ने 11 अप्रैल को ही नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यालयों को सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित करने का स्पष्ट आदेश जारी किया था। हालांकि, दोस्तपुर क्षेत्र में यह आदेश केवल कागजी साबित होता दिख रहा है। सरकारी विद्यालयों में तो जिलाधिकारी के निर्देश का पालन होता नजर आ रहा है। लेकिन ज्यादातर निजी विद्यालय अपनी मनमानी पर उतारू हैं। अनेक प्राइवेट स्कूल अब भी सुबह आठ बजे या उसके बाद खुल रहे हैं और दोपहर 1:30 बजे या उसके आसपास तक कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। इस मनमानी के चलते छोटे बच्चे तेज धूप और गर्मी में स्कूल जाने और वापस आने को मजबूर हैं। जिलाधिकारी के स्पष्ट आदेश के बावजूद प्राइवेट स्कूल प्रशासन अपनी मनमानी कर रहे हैं और बच्चों की सेहत की अनदेखी कर रहे हैं।

----

सचिव के आदेशानुसार अब विद्यालय 12:30 बजे तक खुलेंगे और अध्यापक 1:30 बजे तक उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा और जो भी विद्यालय 12:30 बजे के बाद छुट्टी करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

राम बहादुर वर्मा

खण्ड शिक्षाधिकारी, दोस्तपुर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।