राजगीर रोपवे परिसर में मॉक ड्रिल कर बताये गये आग से बचाव के तरीके
राजगीर रोपवे परिसर में मॉक ड्रिल कर बताये गये आग से बचाव के तरीके राजगीर रोपवे परिसर में मॉक ड्रिल कर बताये गये आग से बचाव के तरीके

राजगीर रोपवे परिसर में मॉक ड्रिल कर बताये गये आग से बचाव के तरीके राजगीर, निज संवाददाता। गर्मी में बढ़ते अग्निकांड की आशंका को देखते हुए शुक्रवार को राजगीर रोपवे परिसर स्थित इंटीग्रेटेड बिल्डिंग में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अनुमंडल अग्निशमन कार्यालय द्वारा आयोजित इस अभ्यास में फायरफाइटर्स ने आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों का प्रदर्शन किया। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी रवींद्र राम ने कहा कि इन दिनों बढ़ती गर्मी के कारण आग लगने की शिकायतें बढ़ रही हैं। खासकर खेत-खलिहानों में आग लगने की घटनाएं अधिक सामने आ रही हैं। इससे बचाव के लिए हमें आवश्यक सावधानियां बरतनी चाहिए। मॉक ड्रिल के दौरान, अनुमंडल अग्निशमालय मुख्यालय राजगीर की फायरफाइटर्स टीम ने आग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना। वन क्षेत्र पदाधिकारी ऋषिकेश ने बताया कि पर्यावरणीय तापमान में बढ़ोतरी से पर्यटन स्थलों पर आग का खतरा बढ़ गया है। इसी के तहत इंटीग्रेटेड बिल्डिंग को आधुनिक फायर सेफ्टी सिस्टम से लैस किया गया है। इसमें वेट राइजर, डाउन कमर सिस्टम, स्मोक डिटेक्टर, अलार्म, होज रील और ऑटो मोड पंप रूम की सुविधा है। इस बिल्डिंग से होकर पर्यटक रोपवे की सवारी करते हैं। यहां लोअर प्लेटफॉर्म स्टेशन, रेस्टोरेंट, फूड कोर्ट, प्रतीक्षालय और करीब दो दर्जन दुकानें भी संचालित हैं। मॉक ड्रिल के अंत में फायर ऑफिसर ने फायर प्रिवेंशन सिस्टम को संतोषजनक बताया और पंप रूम को हमेशा ऑटो मोड में रखने का निर्देश दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।