चंद्रपुरा में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
चंद्रपुरा में भाजपा कमेटी ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया, जिसमें पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया। उन्होंने मोदी सरकार के...

चंद्रपुरा। पाकिस्तान में छिपे आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व देश के वीर सैनिकों के शौर्य को लेकर चंद्रपुरा प्रखंड भाजपा कमेटी ने चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन से लेकर निमियामोड़ व बिरसा मार्केट तक तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें भाजपाई सहित विद्युतनगरी के वासियों ने हिस्सा लिया। नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिन्हा ने की। यात्रा में शामिल पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली मोदी सरकार ने सैनिकों का हौसला बढ़ाया है और सिंदूर ऑपरेशन कर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। देश के सैनिकों पर हम सभी को गर्व है। इस तिरंगा यात्रा में वरीय भाजपा नेता संजीव झा, प्रवीण कुमार सिंह, विनोद पाठक, चंद्रशेखर महथा, उमेश गुप्ता, गिरिजा देवी, पूनम पांडय, दयावंती शर्मा, अनिता गुप्ता, कमलेश यादव, रवींद्र गिरि, सुनील मिश्रा, ईश्वर महतो व शंभू भदानी सहित कई थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।