Indian Workers Union Holds 96th Meeting in Jharkhand to Address Labor Issues भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsIndian Workers Union Holds 96th Meeting in Jharkhand to Address Labor Issues

भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक

भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश की दो दिवसीय कार्य समिति की बैठकबीएमएस ठेका मजदूर यूनियनों का नया महासंघ बनाकर जिले में करेगीआंदोलनबीएमएस ठेका मजदूर यू

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोSun, 27 April 2025 05:14 PM
share Share
Follow Us on
भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक

बोकारो, प्रतिनिधि। भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश की दो दिवसीय 96 वीं कार्य समिति की बैठक बलिराम यादव की अध्यक्षता में व राजीव रंजन के संचालन में संपन्न हुई। इस बैठक में संगठित और असंगठित व ठेका मजदूर के संबंध में कई निर्णय लिए गए व प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष व उद्योग प्रभारी कृष्णा राय ने कहा वर्तमान झारखंड सरकार के कार्यकाल में मजदूरों का शोषण बढ़ा है,आने वाले दिनों में पूरे झारखंड में भारतीय मजदूर संघ ठेका मजदूर यूनियनों का नया महासंघ बनाकर प्रत्येक जिले में जोरदार आंदोलन प्रारंभ करेगी ताकि मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा ,काम की गारंटी व कार्य स्थल पर पूरी सुरक्षा सुनिश्चित किया जा सके। प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा झारखंड में भारतीय मजदूर संघ के प्रयास से केंद्र सरकार व राज्य सरकार ने यह निर्णय लेने के लिए बाध्य हुई की आंगनबाड़ी सेविकाओं से कोई भी काम निर्धारित काम के अलावा कोई कार्य नहीं कराया जाएगा। यह भारतीय मजदूर संघ की बहुत बड़ी उपलब्धि है। आने वाले दिनों में सुरक्षा प्रहरी कोयला मजदूरों ,बिजली के मजदूर, बैंक व अन्य संगठित क्षेत्र में भी भारतीय मजदूर संघ का विस्तार किया जाएगा। क्षेत्र संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला ने अनुशासन और संगठन विस्तार पर जोर दिया। प्रदेश के संगठन मंत्री बृजेश कुमार ने कुटुंब प्रबोधन पर विस्तार से चर्चा किया। कार्य समिति में सभी जिलों व उद्योगों से प्रतिनिधि शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।