जाति जनगणना से पहले सरना धर्म कोड के लिए आज धरना प्रदर्शन
झामुमो बोकारो जिला द्वारा शुक्रवार को जाति आधारित जनगणना के खिलाफ धरना प्रदर्शन होगा। नेताओं ने कहा कि जब तक सरना धर्म कोड लागू नहीं होता, तब तक जनगणना नहीं होने दी जाएगी। सभी पंचायतों के कार्यकर्ताओं...

खेतको, प्रतिनिधि। सरना धर्म कोड को लागू किए बिना केंद्र सरकार के द्वारा जाति आधारित जनगणना कराने के आदेश के विरोध में झामुमो बोकारो जिला द्वारा शुक्रवार को जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इसे लेकर गुरुवार को झामुमो पेटरवार प्रखंड के दस पंचायतों की बैठक चांपी के अंबा टोला के सरना हाट में की गई तथा धरना प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनायी गई। पेटरवार प्रखंड सचिव श्रीराम हेम्ब्रम ने कहा कि केंद्र सरकार की यह मनमानी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जब तक सरना धर्म कोड लागू नहीं हो जाता तब तक झारखंड प्रदेश में जाति जनगणना नहीं होने दी जाएगी।
कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया। पेटरवार प्रखंड के सभी 23 पंचायतों से पार्टी के सारे कार्यकर्ताओं से धरना प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया गया। कहा गया कि इस धरना प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाना है, ताकि केंद्र सरकार को यह स्पष्ट संदेश जाए कि सरना कोड लागू किए बिना झारखंड में जाति जनगणना करना संभव नहीं होगा। चांपी मुखिया रीता देवी, प्रखंड उपाध्यक्ष फनीराम सोरेन, सीताराम मुर्मू, निलेश किस्कू, लखीराम बास्के, विश्वनाथ मुर्मू, बाबूचंद मुर्मू, अखिलेश मुर्मू, बबलू करमाली, महेश्वर हांसदा, जीतराम टुडू, जीबाधन टुडू, बीरेंद्र मरांडी, नकुल टुडू, आनंद टुडू, चमन गंझू, बालेश्वर तुरी, सहदेव प्रसाद सोरेन, शिवनाथ सोरेन आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।