Jharkhand s Champai Soren Attends Sarhul Celebration in Jaher Gadh बालीडीह मोड़ में सरहुल महोत्सव में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsJharkhand s Champai Soren Attends Sarhul Celebration in Jaher Gadh

बालीडीह मोड़ में सरहुल महोत्सव में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन

बालीडीह मोड़ में सरहुल महोत्सव में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बालीडीह मोड़ में सरहुल महोत्सव में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बालीडी

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोFri, 18 April 2025 03:05 AM
share Share
Follow Us on
बालीडीह मोड़ में सरहुल महोत्सव में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन

बालीडीह मोड़ स्थित विस्थापित महाविद्यालय के पीछे जाहेर गढ़ में सरना संथाल बाहा सोसाईटी व भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा संयुक्त रूप से गुरुवार को सरहुल (बाहा) मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन उपस्थित हुए। चम्पाई सोरेन ने जाहेर गढ़ में नमन किया। कहा कि पूरे झारखंड प्रदेश में आदिवासी मूलवासी को जगाने का अभियान मेरा चल रहा है। जिस उद्देश्य से झारखण्ड की स्थापना हुई थी, उस उद्देश्य की पूर्ति अभी तक नहीं हो सकी है। यहां के लोगों को उनका संपूर्ण हक अधिकार दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इससे पूर्व कमेटी सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि को तीर कमान प्रदान किया। आदिवासी समुदाय की महिलाओं ने लोकगीतों पर मांदर की थाप के साथ सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान जय नारायण मरांडी, रामलाल सोरेन, मनोज मुर्मू, रघुनाथ टुडू, बालेश्वर मुर्मू, अनिल मुर्मू, अशोक टुडू, जितेंद्र नारायण मुर्मू, सहदेव मरांडी, फूलचंद किस्कु, विजय हेंब्रम, प्रेम हेंब्रम, लखीराम हेंब्रम, मांझी बाबा कंगला किस्कु, अजय हेंब्रम सहित अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।