Leela Janaki Public School Students Shine in IIT JEE Advanced 2025 लीला जानकी के अमनदीप और सुहानी ने जेईई एडवांस में लहराया परचम, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsLeela Janaki Public School Students Shine in IIT JEE Advanced 2025

लीला जानकी के अमनदीप और सुहानी ने जेईई एडवांस में लहराया परचम

पेटरवार के लीला जानकी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने आईआईटी, जेईई एडवांस 2025 में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की। अमनदीप प्रकाश ने 6400 रैंक और सुहानी सिंह ने 10523 ओ बी सी- एन सी एल रैंक हासिल की। विद्यालय के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोMon, 2 June 2025 05:17 PM
share Share
Follow Us on
लीला जानकी के अमनदीप और सुहानी ने जेईई एडवांस में लहराया परचम

पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार के रघुनाथ पुरम स्थित लीला जानकी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने फिर से एक बार आई आई टी, जे ई ई एडवांस 2025 में सफलता का परचम लहराया। इस उपलब्धि पर सोमवार को लीला जानकी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में विद्यालय के निदेशक नीरज कुमार सिन्हा व प्रधानाचार्य अमर प्रसाद ने सफल प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। लीला जानकी पब्लिक स्कूल रघुनाथपुरम पेटरवार के छात्र छात्राओं ने आई आई टी, जे ई ई एडवांस 2025 में फिर से एक ब सर्वोत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले विद्यालय के छात्र अमनदीप प्रकाश 6400 रैंक और सुहानी सिंह ने ओ बी सी- एन सी एल रैंक 10523 लाकर अपने विद्यालय लीला जानकी पब्लिक स्कूल और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के निदेशक नीरज कुमार सिन्हा ने इनको हार्दिक बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए मील का पत्थर साबित होगा तथा बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। इस मौके पर सफल छात्र-छात्रा को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन विद्यालय परिवार की ओर से किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।