Bareilly Municipal Corporation Elections Six New Members to be Elected नगर निगम की कार्यकारिणी का होगा चुनाव, छह सदस्य चुने जाएंगे, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsBareilly Municipal Corporation Elections Six New Members to be Elected

नगर निगम की कार्यकारिणी का होगा चुनाव, छह सदस्य चुने जाएंगे

Bareily News - बरेली नगर निगम का कार्यकारिणी चुनाव करीब है। 12 सदस्यों में से 6 नए सदस्य चुने जाएंगे जबकि 6 सदस्य रिटायर होंगे। उपसभापति सर्वेश रस्तोगी समेत अन्य सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। पार्षद नए सदस्यों...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीMon, 2 June 2025 05:07 PM
share Share
Follow Us on
नगर निगम की कार्यकारिणी का होगा चुनाव, छह सदस्य चुने जाएंगे

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम की कार्यकारिणी का चुनाव की आहट तेज हो गई है। 12 सदस्यों में से छह सदस्य नये चुने जाएंगे और छह सदस्य रिटायर हो जाएंगे। छह सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इन छह सदस्यों में उपसभापित भी है। इसको लेकर नगर निगम में सरगर्मी तेज हो गई है। कार्यकारिणी में जगह पाने के लिए अपनी पैरवी में कुछ पार्षद जुटे हुए है। 22 जून को उपसभापति सर्वेश रस्तोगी, सदस्य गरिमा कमांडो, नीरज, सागर मौर्य, सलीम पटवारी, सौरभ कुमार का कार्यकाल दो साल का पूरा हो रहा है। जबकि नरेंद्र सिंह, संतोष कश्यप, रितिका किशोर, हरिशंकर लोधी, अंजुल गंगवार ओमान खान कार्यकारिणी के सदस्य बने रहेंगे क्योंकि कार्यकारिणी में इनका कार्यकाल बाकी है।

नई कार्यकारिणी को लेकर नगर निगम में पार्षदों के बीच सरगर्मी तेज हो गई है। पार्षद जगह पाने के लिए पैरवी में जुटे है। मौजूदा कार्यकारिणी में भाजपा के 10 और सपा के दो सदस्य हैं। छह नये सदस्यों के चुनाव की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।