Monsoon Campaign Launched in Chas Drain Cleaning and Waste Management Initiative चास निगम क्षेत्र में तीस दिवसीय मानसून अभियान शुरू, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsMonsoon Campaign Launched in Chas Drain Cleaning and Waste Management Initiative

चास निगम क्षेत्र में तीस दिवसीय मानसून अभियान शुरू

चास निगम क्षेत्र में तीस दिवसीय मानसून अभियान शुरू चास निगम क्षेत्र में तीस दिवसीय मानसून अभियान शुरूचास निगम क्षेत्र में तीस दिवसीय मानसून अभियान शुर

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोSun, 18 May 2025 03:51 AM
share Share
Follow Us on
चास निगम क्षेत्र में तीस दिवसीय मानसून अभियान शुरू

चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र में मानसून को लेकर तीस दिवसीय मानसून अभियान शुरू किया गया। जिसमें सभी वार्ड मोहल्लों में नाली, सिंगारीजोरिया की विशेष अभियान के तहत साफ-सफाई किया जाएगा। कचरों से भरे नालियों को साफ करते हुए उसमें पानी बहाव को लेकर बड़े नालियों से जोड़ा जाएगा। सभी वार्डो में छोटा व बड़ा नालियों की साफ सफाई कार्य पूरा करने को लेकर 10 जून तक का समय निर्धारित किया गया है। इसको लेकर वार्डो में सफाईकर्मी, सुपरवाइजर सहित निगम कर्मियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दिया गया है। इस बाबत निगम के अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने बने टीम को 10 जून तक सफाई कार्य पूरा करते हुए विभाग को रिपोर्ट सौंपने देना है।

साथ ही उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही और शिकायत मिलने पर सीधी कार्रवाई होगी। निर्धारित समय पर विशेष अभियान के तहत कार्य पूरा करने को कहा गया। जल जमाव वाले मोहल्लों में कलर्भट, नाला निर्माण की जरूरत पड़ने पर त्वरित विशेष फंड से काम करने को कहा गया। नालियों में कचरा मिलने पर कार्रवाई निगम क्षेत्र में जल जमाव का सबसे प्रमुख कारण नालियों का कचरा से जाम पड़ा होना बताया जा रहा है। इसको लेकर निगम प्रशासन इस ओर सख्ती करने की योजना बनाई है। वार्ड मोहल्लों में नालियों खाद्य सामग्री सहित अन्य कचरों से जाम मिलने पर कार्रवाई करेगी। इस बाबत निगम के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि विभिन्न वार्ड मोहल्ला में नालियों में कचरा डाले जाने की सूचना है। इसमें खाद्य, गोबर, प्लास्टिक आदि होने से नालियां जाम होता है। जिससे पानी की निकासी नहीं होने पर जमाव की समस्या होती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।