राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में बोकारो के इन छात्रों का दबदबा
नवंबर 2019 में झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची की ओर से आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के पहले चरण में बोकारो के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जीजीपीएस बोकारो के छात्र का...

नवंबर 2019 में झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची की ओर से आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के पहले चरण में बोकारो के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
जीजीपीएस बोकारो के छात्र का बेहतरीन प्रदर्शन : गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, बोकारो के छात्र अरविंद कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में 200 अंकों में 178 अंक प्राप्त कर झारखंड में 8वां स्थान प्राप्त किया है। जीजीपीएस के प्राचार्य सीपी सिंह व सोसाइटी अध्यक्ष तरसेम सिंह, सचिव एसपी सिंह व स्कूल के शिक्षकों ने अरविंद को बधाई।
चिन्मया विद्यालय के मयंक को तीसरा स्थान : चिन्मया विद्यालय बोकारो के दो मेधावी छात्र मयंक कुमार और सनी कुमार ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। परीक्षा के एससी श्रेणी में मयंक कुमार ने तीसरा व सन्नी ने आठवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया। चिन्मय मिशन की आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंद, विद्यालय के अध्यक्ष बी. मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी, प्रभारी प्राचार्य एके झा ने दोनों छात्रों को शुभकामनाएं दी। मौके पर गोपाल चंद मुंशी, डॉ रोशन शर्मा एवम कृष्णा पद गोराई सहित अन्य शामिल रहे।
डीपीएस के तीन छात्र अव्वल : डीपीएस चास के तीन छात्रों ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में बेहतर स्थान प्राप्त किया है। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वालों में राहुल राज बास्की 17वां स्थान, नीरज मरांडी व आयुश मुर्मू दोनों 21वां स्थान प्राप्त किया है। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के पहले चरण में डीपीएस चास के 14 विद्यार्थी शामिल हुए थे। प्रभारी प्रधानाचार्या पी़ शैलजा जयकुमार ने छात्रों के शानदार सफलता पर प्रसन्नता जाहिर की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।