विधायक प्रतिनिधि ने बच्चों से मिलकर ली स्वास्थ्य की जानकारी
नोवामुंडी में कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने नयागांव के विषाक्त भोजन से पीड़ित बच्चों से मिलने के लिए अस्पताल का दौरा किया। सभी बच्चे स्वस्थ हैं और कुछ को छुट्टी दी गई है। विधायक सोनाराम सिंकु इस...

नोवामुंडी। जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु के निर्देशानुसार नोवामुंडी प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मंजीत प्रधान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत जेटेया पंचायत के नयागांव में विषाक्त भोजन से पीड़ित बच्चों से नोवामुंडी टाटा स्टील हॉस्पिटल नोवामुंडी में जाकर मुलाकात करते हुए स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसमें सभी बच्चे पहले से स्वस्थ हैं। डॉक्टरों के द्वारा बताया गया कि कुछ बच्चों को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दिया गया है। इस घटना को लेकर विधायक सोनाराम सिंकु नजर बनाए हुए हैं। जिसको बेहतर चिकित्सा की जरूरत पड़ने पर बेहतर चिकित्सा प्रदान किया जाएगा। विधायक के निर्देशानुसार प्रशासन की टीम भी डटे हुए हैं और गांव में लगातार कैम्प लगाया जा रहा है। प्रतिनिधि मंडल में प्रदीप प्रधान, सुरेश प्रजापति,राजेंद्र लागुरी आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।