JMM s Two-Day Mahadhiveshan in Ranchi Key Social and Political Proposals Expected राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद खास होगा झामुमो का सम्मेलन : बुधराम लागुरी, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsJMM s Two-Day Mahadhiveshan in Ranchi Key Social and Political Proposals Expected

राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद खास होगा झामुमो का सम्मेलन : बुधराम लागुरी

झारखंड मुक्ति मोर्चा का महाधिवेशन 14 और 15 अप्रैल को रांची में आयोजित होगा। यह राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, जिसमें जल-जंगल-जमीन जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। झामुमो के 172 प्रतिनिधि इसमें भाग...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाSat, 12 April 2025 10:24 AM
share Share
Follow Us on
राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद खास होगा झामुमो का सम्मेलन : बुधराम लागुरी

चाईबासा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दो दिवसीय महाधिवेशन 14 और 15 अप्रैल को रांची स्थित खेलगांव के टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। यह महाधिवेशन राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें कई सामाजिक और राजनीतिक प्रस्तावों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है। झामुमो प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पार्टी के 50 वर्षों के इतिहास में यह सबसे बड़ा और अहम संगठनात्मक सम्मेलन होगा।पश्चिमी सिंहभूम से झामुमो के 172 प्रतिनिधि महाधिवेशन में भाग लेंगे। शुरुआत में केंद्रीय समिति ने जिले से 150 प्रतिनिधियों की मांग की थी, लेकिन जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम की पहल पर 9 अतिरिक्त प्रतिनिधियों की स्वीकृति मिली। प्रतिनिधिमंडल 14 अप्रैल को रांची रवाना होगा।महाधिवेशन में जल-जंगल-जमीन के मुद्दे पर विशेष जोर दिए जाने के साथ-साथ जमीन रेस्टोरेशन एक्ट जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा और पारित होने की संभावना है। साथ ही, झारखंड आंदोलन की मूल भावना को ध्यान में रखते हुए पार्टी के आगामी राजनीतिक लक्ष्य भी तय किए जाएंगे।

जिला से भाग लेने वाले प्रमुख प्रतिनिधि:

मंत्री दीपक बिरुआ, सांसद जोबा माझी, विधायक सुखराम उरांव, विधायक जगत माझी, विधायक निरल पूरती, केंद्रीय सदस्य भुवनेश्वर महतो, मोनिका बोयपाई, इकबाल अहमद, जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी समेत 172 प्रतिनिधियों का दल शामिल होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।