Students Protest Against Kolhan University Administration Over Exam Results थ्योरी पेपर में कई छात्रों को फेल किए जाने के विरोध में केयू प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsStudents Protest Against Kolhan University Administration Over Exam Results

थ्योरी पेपर में कई छात्रों को फेल किए जाने के विरोध में केयू प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

चाईबासा में टाटा कॉलेज और कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र संघ ने कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ धरना दिया। छात्रों का आरोप है कि इतिहास विभाग के सेकंड सेमेस्टर के कई छात्रों को कम नंबर देकर फेल...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाSun, 27 April 2025 05:21 AM
share Share
Follow Us on
थ्योरी पेपर में कई छात्रों को फेल किए जाने के विरोध में केयू प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

चाईबासा, संवाददाता। टाटा कॉलेज छात्र संघ एवं कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र संघ द्वारा कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट पर प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने बताया कि इतिहास विभाग एव अन्य विभाग के सेकंड सेमेस्टर थ्योरी पेपर में कई छात्रों को बहुत कम नंबरों से फेल किया गया है। कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन जानबूझकर इस तरह का काम किया जा रहा है। परीक्षा फॉर्म दोबारा भरने के नाम पर रुपये की वसूल की जाती है। जब छात्र इस समस्या को लेकर परीक्षा नियंत्रण से मिलते हैं तो सिर्फ आश्वासन मिलता है। काम नहीं हो रहा है। छात्रों ने कहा कि रिजल्ट में 5 दिनों के अंदर सुधार नहीं किया गया तो जोरदार आंदोलन होगा।

टाटा कॉलेज छात्र संघ प्रतिनिधि मंजीत हांसदा ने कहा जितना जल्द हो सके छात्रों की समस्या का समाधान निकाला जाए अन्यथा छात्र प्रतिनिधि द्वारा जोरदार तरीका से आंदोलन किया जाएगा। छात्रों ने कहा कि किसी जिम्मेदार व्यक्ति द्वारा पुन: परीक्षा पेपर को री चेक किया जाए। मौके पर वीर सिंह बालमुचु, मंजीत हंसदा, सनातन पिंगुवा, प्रीतम बांकिरा, अनीश गोप, किशोर गगराई, मंगल खांडाइत, राज कुमार मुंडारी, शांति तामसोय एवं अन्य छात्र मौजूद थे l

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।