मासंत पर्व पर नकटी में दो दिवसीय छऊ नृत्य सह मेला का हुआ समापन
चक्रधरपुर में मासंत पर्व के अवसर पर नकटी में दो दिवसीय छउ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विधायक सुखराम उरांव ने कार्यक्रम में भाग लिया और कलाकारों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता...
चक्रधरपुर।मासंत पर्व के अवसर पर बंदगांव प्रखंड की नकटी में दो दिवसीय छउ नृत्य प्रतियोगीता सह मेला का आयोजन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक सुखराम उरांव उपस्थित थे। छऊ नृत्य प्रतियोगीता में नकटी उपर टोला एवं नकटी निचे टोला छऊ नृत्य समिति ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नकटी उपर टोला छऊ नृत्य समिति द्वारा सरस्वती वंदना छऊ नृत्य प्रस्तुत कर किया। दोनों ही टिमों ने पौराणीक कथाओं पर आधारित छऊ कलाकारों द्वारा गणेश वंदना, आरती, वनदेवी, महिषासुर वध, राध कृष्ण, शिकारी, वन दुर्गा, शिव पार्वती, राधा कृष्ण, शिव लीला आदि नृत्य प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में कालकारों द्वारा एक से बढ कर एक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुखराम उरांव ने कहा झारखण्डी लोक नृत्य जो झारखण्ड की संस्कृति को और अधिक रोचक बनाते हैं वह छऊ नृत्य है। छऊ नृत्य को बचाने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। कलाकारों को हमेशा सहयोग कर उन्हें प्रोत्साहित करते आ रहे हैं। ग्रामीणा क्षेत्र में आदिवासीयों ने कला को बचाए रखने का काम कर रहे है। मौके पर विधायक सुखराम उरांव ने छऊ कलाकारों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर नकटी विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई, अमर बोदरा, अरूप चटर्जी, रंजीत मंडल, सुनील लागुरी आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।