Elderly Woman Dies After Burning Incident in Mahuldiha Manoharpur ढिबरी से झुलसी वृद्धा, इलाज के दौरान मौत, Chakradharpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsElderly Woman Dies After Burning Incident in Mahuldiha Manoharpur

ढिबरी से झुलसी वृद्धा, इलाज के दौरान मौत

मनोहरपुर प्रखंड के महुलडीहा में 70 वर्षीय पार्वती सुरीन की ढिबरी से झुलसने के कारण मौत हो गई। घटना के समय वह खटिया के पास ढिबरी जलाकर सो रही थी और उसकी चपेट में आ गई। गंभीर जलने के बाद उसे अस्पताल में...

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरThu, 24 April 2025 01:48 PM
share Share
Follow Us on
ढिबरी से झुलसी वृद्धा, इलाज के दौरान मौत

मनोहरपुर।मनोहरपुर प्रखंड के महुलडीहा में ढिबरी से झूलसी वृद्ध महिला की ईलाज के क्रम में मौत हो गई। मृतक 70 वर्षीय महिला का नाम पार्वती सुरीन है। वो महुलडीहा के दलकी की रहने वाली है। घटना के सम्बन्ध में मृतक के परिजनों ने बताया की बीते बुधवार की देर रात करीब 10 बजे पार्वती अपने खटिया के समीप ढिबरी जला कर सोयी हुई थी। इसी क्रम में वो ढिबरी की चपेट में आ गई। घटना से महिला के पैर,कमर,व शरीर के अन्य हिस्से गंभीर रूप से झुलस गए। जिसके बाद परिजनों ने उसे ईलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां ईलाज के क्रम में गुरुवार की सुबह महिला की मौत हो गई। इसे लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.अनिल कुमार ने बताया की महिला करीब 50 प्रतिशत तक झुलस गई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।