BJP Protests Against Brutal Killing of Hindus in Pahalgam Jammu Kashmir पहलगाम घटना के विरोध में भाजपाइयों ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsBJP Protests Against Brutal Killing of Hindus in Pahalgam Jammu Kashmir

पहलगाम घटना के विरोध में भाजपाइयों ने पाकिस्तान का फूंका पुतला

गया जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हिंदुओं की निर्मम हत्या के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला। वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान की गतिविधियों का नतीजा है कि आतंकवादी भारत में हिंदू...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाThu, 24 April 2025 07:54 PM
share Share
Follow Us on
पहलगाम घटना के विरोध में भाजपाइयों ने पाकिस्तान का फूंका पुतला

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में हिंदुओं का किये गए निर्मम हत्या के विरोध में गुरुवार को गया जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में आक्रोश मार्च निकाला। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान की काले कारनामे का नतीजा है कि आज आतंकवादी भारत जैसे शांतिप्रिय देश में हिन्दू धर्म विशेष के लोगों पर कातिलाना हमला कर रहे हैं और निहत्थे लोगों के जान ले रहे हैं। पहलगाम में हुई घटना के विरोध में आक्रोश जताते हुए कहा कि हर हाल में पाकिस्तान को सबक सिखाने होंगे। इसके लिए देश के सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चट्टानी एकता के साथ में खड़े हैं। इस अवसर निर्मम हत्या का शिकार हुए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्वी और पश्चिमी के भाजपा अध्यक्ष विजय कुमार मांझी और प्रेम प्रकाश चिंटू, धनराज शर्मा, अखौरी निरंजन सिंहा, पप्पू चंद्रवंशी, विनोद सिंह, अशोक शर्मा, पुष्पा देवी, खुशबू आदि रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।