ओडिशा पुलिस के साथ मुठभेड़ में झारखंड का एक अपराधी घायल,घायल अपराधी गिरफ्तार, दूसरा फरार
ओडिशा के सुन्दरगढ़ जिले में बिसरा थाना पुलिस और झारखंड पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक अपराधी घायल हो गया और दूसरा भाग निकला। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई की और घायल अपराधी को अस्पताल में...
राउरकेला।ओडिशा के सुन्दरगढ़ जिले के बिसरा थाना पुलिस के साथ मुठभेड़ झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर ईलाका एक अपराधी घायल हो गया है। जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठा कर मौके स फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए राउरकेला पुलिस और झारखंड पुलिस के संयुक्त से छापामारी कर रही है। डीआईजी ब्रजेश राय और एसपी नितेश वाघवानी ने बुधवार को पत्रकारों को जानकारी दी। डीआईजी ने कहा कि बिसरा थाना पुलिस को मंगलवार की देर रात गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र के बेरा तुलुंडा गांव का ब्यास लाखुआ और आनंदपुर का अमित टोपनो बिसरा थाना ईलाके में घूम रहा है और दोनों के खिलाफ राउरकेला के कोर्ट द्वारा जीआर केस संख्या 954/2023 के तहत वारंट जारी है। सूचना मिलते ही बिसरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए तुलसीकानी गांव के पास पहुंची, बुधवार तड़के सुबह करीब तीन बजे पुलिस को अक्षयशिला जलप्रपात की ओर से एक स्कार्पियो आता दिखा। इसके बाद बिसरा थाना पुलिस ने मौके पर अपराधियों को रुकने के लिए कहा, लेकिन अपराधियों ने फायरिंग शुरु कर दी। इसके बाद बिसरा पुलिस द्वारा भी जबाबी कार्रवाई की गई। जिसमें ब्यास लखुआ के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। जबकि अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से अमत टोपनो फरार हो गया है। पुलिस घायल अपराधी को ईलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है और उसके पास से एक स्कार्पियों, दो मोबाईल फोन, एक देशी नाईन एमएम का पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ ओडिशा और झारखंड के विभिन्न थाना क्षेत्र में कई मामले दर्ज है और गिरफ्तार आरोपी पीएलएफआई के आरोप में जेल भी जा चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।