Strengthening JMM Organization in Sundargarh Six-Member Coordination Committee Formed झामुमो का सुन्दरगढ़ जिला में छह सदस्यीय संयोजक मंडली का गठन, Chakradharpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsStrengthening JMM Organization in Sundargarh Six-Member Coordination Committee Formed

झामुमो का सुन्दरगढ़ जिला में छह सदस्यीय संयोजक मंडली का गठन

राउरकेला में झामुमो का संगठन मजबूत करने के लिए एक छह सदस्यीय संयोजक मंडली का गठन किया गया है। इसमें केन्द्रीय सदस्य और पूर्व जिला अध्यक्ष शामिल हैं। यह मंडली जिला, ब्लॉक और नगर पालिका समितियों का गठन...

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरSat, 14 June 2025 12:08 PM
share Share
Follow Us on
झामुमो का सुन्दरगढ़ जिला में छह सदस्यीय संयोजक मंडली का गठन

राउरकेला।प्रदेश अध्यक्ष अंजनी सोरेन के निर्देश पर सुन्दरगढ़ जिले में झामुमो का संगठन मजबूत करने के लिए छह सदस्यीय संयोजक मंडली का गठन किया गया है। जिसमें केन्द्रीय सदस्य लेथा तिर्की, पूर्व प्रदेश संगठन सचिव अमित शर्मा, केन्द्रीय सदस्य अशोक महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष पात्रास एक्का, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कान्हू मंडल शामिल है। इस संयोजक मंडली द्वारा प्रदेश कमेटी के सहयोग से जिला कमेटी, ब्लॉक कमेटी, नगर पालिका कमेटी का गठन करेगी। जिला संयोजक मंडली के सदस्य 30 दिन में जिला समितियों के गठन के लिए नामों की अनुसंशा कर राज्य अध्यक्ष अंजनी सोरेन को देंगे। । इसके साथ ही निर्देश दिया गया है कि पार्टी के कार्यक्रमों, अभियान तथा संगठनों के गठन-पुनर्गठन की प्रक्रिया में संयोजक प्रमुख तथा सभी सदस्य सामूहिक रूप से निर्णय लेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।