World Environment Day Chakradharpur Railway Division Takes Pledge for Environmental Protection विश्व पर्यावरण दिवस पर मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली पर्यावरण सुरक्षा की शपथ, Chakradharpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsWorld Environment Day Chakradharpur Railway Division Takes Pledge for Environmental Protection

विश्व पर्यावरण दिवस पर मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली पर्यावरण सुरक्षा की शपथ

चक्रधरपुर रेलवे मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण की सुरक्षा की प्रतिबद्धता जताते हुए पौधों के रोपण और उनकी रक्षा करने की शपथ...

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरThu, 5 June 2025 12:52 PM
share Share
Follow Us on
विश्व पर्यावरण दिवस पर मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली पर्यावरण सुरक्षा की शपथ

चक्रधरपुर।विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को चक्रधरपुर रेलवे मंडल प्रबंधक परिसर में शपथ ग्रहण किया गया। आज कार्यालय पहुंचने के बाद मंडल के तमाम विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण की सुरक्षा की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए इसकी सुरक्षा के लिए अधिक अधिक से पौधा लगाने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की शपथ लिया। रेलवे मंडल प्रबंधक कार्यालय परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य रूप से चक्रधरपुर के एडीआरएम विनय कुजूर, वरिष्ठ यांत्रिक अभियंता राजीव रसिक रंजन, मंडल यांत्रिक अभियंता पी के मिश्र, सहायक यांत्रिक अभियंता आर एन मेहता, सीनियर डीपीओ डॉ ऋषभ सिन्हा सहित मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल होकर पर्यावरण सुरक्षा की शपथ लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।