झारखंड-बिहार के सटे अंबाखार जंगल से मिला शव की हुई पहचान
झारखंड-बिहार के सटे अंबाखार जंगल से मिला शव की हुई पहचान झारखंड-बिहार के सटे अंबाखार जंगल से मिला शव की हुई पहचान झारखंड-बिहार के सटे अंबाखार जंगल से

हंटरगंज। हंटरगंज थाना क्षेत्र के लेंजवा गांव से सटे झारखंड सीमा स्थित बिहार के रौशनगंज थाना क्षेत्र के अंबाखार गांव में बीते सोमवार को एक अज्ञात शव पुलिस ने बरामद किया था। जिसकी पहचान इमामगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज गांव के केसर साहू का पुत्र दीपक कुमार 30 के रूप में हुई है। इस संबंध में बताया गया कि अफीम को लेकर युवक को गोली मारकर हत्या की गई थी। घटना में संदेह के आधार पर हंटरगंज थाना क्षेत्र के लेंजवा गांव के मंटू साव, अशोक यादव एवं सुनील यादव को रौशनगंज पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक का बाइक मंटू साव के घर से पुलिस ने बरामद किया है। घटना को अंजाम पैसा और अफीम को लेकर किये जाने की आशंका जताई जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।