9-Day Musical Ram Katha Event Held in Deoghar with Kapil Bhai as Narrator धर्म की हानि होती है, तो बढ़ती है आसूरी, अधमी, अभिमानी लोगों की संख्या, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh News9-Day Musical Ram Katha Event Held in Deoghar with Kapil Bhai as Narrator

धर्म की हानि होती है, तो बढ़ती है आसूरी, अधमी, अभिमानी लोगों की संख्या

देवघर में संगीतमय राम कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रवचनकर्ता कपिल भाई श्रीराम कथा का वाचन कर रहे हैं। दूसरे दिन श्रीराम अवतार की कथा सुनाई गई। प्रवचनकर्ता ने धर्म की हानि और भगवान श्रीराम के...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSun, 27 April 2025 03:01 AM
share Share
Follow Us on
धर्म की हानि होती है, तो बढ़ती है आसूरी, अधमी, अभिमानी लोगों की संख्या

देवघर,प्रतिनिधि। संगीतमय राम कथा आयोजन समिति देवघर द्वारा विलियम्स टाउन रानी कोठी के निकट चित्रकूट प्रांगण में 9 दिवसीय संगीतमय रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रवचनकर्ता कपिल भाई द्वारा श्रीराम कथा का वाचन किया जा रहा है। संगीतमय श्रीराम कथा के दूसरे दिन शनिवार को श्रीराम अवतार की कथा श्रद्धालुओं को सुनायी गयी। मौके पर कथा सुनाते हुए प्रवचनकर्ता ने कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है, तो आसूरी, अधमी, अभिमानी लोगों की संख्या बढ़ जाती है। ये लोग निति एवं धर्म विरोधी कार्य करके सज्जनों को आतंकित करते हैं एवं पीड़ा पहुंचाते हैं। तब देवताओं, पृथ्वी, ऋषि मुनियों की प्रार्थना पर मनुष्य रूप में भगवान श्रीराम के रूप में अवतार लेते हैं। धर्म की पुर्नस्थापन करते हैं और आसूरी तत्वों का विनाश करते हैं एवं संत-सज्जनों की रक्षा करते हैं। भगवान श्री राम अवतार की कथा में भगवान विष्णु के दो पार्षद जय और विजय को सनकादिक मुनियों द्वारा तीन जन्म राक्षस होने का शाप दिया गया था। देवर्षि नारद ने भगवान विष्णु को मनुष्य रूप धारण करने का श्राप दिया। स्वयंभू मनु एवं सतरूपा के कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर श्री हरि ने उनको पुत्र में अवतरित होने वरदान दिया। देश के राजा प्रताप भानु ब्राह्मणोक श्राप के कारण रावण हो गया। आयोजन समिति के सचिव पंकज सिंह भदोरिया ने जानकारी देते हुए कहा कि संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे दिन रविवार को श्रीराम जन्म की कथा सुनायी जाएगी। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष आरपीएम पुरी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, महामंत्री अंजनि कुमार मिश्रा, संयोजक योगेंद्र नारायण सिंह, सचिव पंकज सिंह भदोरिया, उमेश प्रसाद सिंह, संरक्षक कृष्णकांत मालवीय, संतोष कुमार, डॉ.नागेश्वर शर्मा, अवध विहारी प्रसाद, सुनील ठाकु,र इन्दिरा नंद सिंह, श्यामदेव राय, गिरीग प्रसाद सिंह, रीता चौरसिया, ओपी मिश्रा, दिलीप श्रीवास्तव, भुनेश्वर प्रसाद सिंह,योगेंद्र प्रसाद सिंह, जयनाराय सिंह, सियाराम, सखीचन्द प्र⋅साद सिंह, कार्यनंद सिंह, संजय सिंह, राम श्रृंगार पांडे, शंभु प्रसाद वर्मा, आशीष वाजपेई, अर्जुन प्रसाद सिंह, शिव नंदन सिंह, शशिकांत झा, राधाकांत झा, निशा सिंह, सुभद्रा सिंह, ममता देवी, रानी देवी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर अरुण झा,अम्बिका प्रसाद, रमेश कुमार, सुनील सिंह, रमन,विष्णु देव प्रसाद सिंह, संत पुपरी सहित काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।