Deoghar Municipal Workers Dismiss Sanjay Mandal Amid Union Tensions निगम के सफाई कर्मचारियों ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsDeoghar Municipal Workers Dismiss Sanjay Mandal Amid Union Tensions

निगम के सफाई कर्मचारियों ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

- नगर आयुक्त को दिए ज्ञापन में फेडरेशन के अध्यक्ष को हटाने की कही गई है बात नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें य

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSun, 1 June 2025 06:16 PM
share Share
Follow Us on
निगम के सफाई कर्मचारियों ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

देवघर, प्रतिनिधि। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें यह जिक्र है कि नगर निगम के सभी कर्मचारी 31 मई को बैठक कर सर्वसम्मति से सभी कर्मचारियों ने संजय मंडल को अध्यक्ष पद से हटा दिया है। हमसभी कर्मचारी उनके कार्यशैली से संतुष्ट नहीं हैं। इसलिए हमसभी कर्मचारी फेडरेशन के यूनियन से उनको निष्कासित किया गया। ज्ञापन में यह भी जिक्र है कि 31 मई के बाद संजय मंडल द्वारा किसी तरह का मांग पत्र या आवेदन पत्र नगर निगम कर्मचारी से संबंधित दिया जाता है तो उसे अमान्य व अस्वीकृत समझें। कोई समस्या या परेशानी होती है तो सभी कर्मचारी प्रत्यक्ष रुप से मांग पत्र के माध्यम से अवगत कराएंगे।

कर्मचारियों द्वारा दिया गया मांगपत्र मान्य होगा। इस कार्यकाल में देवघर जिला फेडरेशन यूनियन का संचालन सभी कर्मचारी मिलकर करेंगे। इस संबंध में फेडरेशन के अध्यक्ष संजय कुमार मंडल से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से जातीय संगठन के नाम से धोखेबाजी कर ज्ञापन में हस्ताक्षर कराया गया है। इसमें कोई भी वार्ड जमादार और कमेटी का सदस्य शामिल नहीं है। कहा कि रविवार को उनलोगों ने हाड़ी समाज का एक बैठक किया। यहां दो गुट है, एक गुट हरिजन कॉलोनी और दूसरा गुट क्लब ग्राउंड का है। समाज के नाम से ज्ञापन भेजने की बात कहकर हस्ताक्षर करा लिया गया। वार्ड जमादार और कर्मचारी इसका कर रहे हैं विरोध : फेडरेशन के अध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने कहा कि बाद में जब वार्ड जमादार को पता चला तो सारे वार्ड जमादार ने इसका विरोध किया और कर्मचारी भी इसका विरोध कर रहे हैं। कहा कि इसकी सूचना फेडरेशन के राज्य अध्यक्ष और महामंत्री को दे दी गई है कि कर्मचारी को दिग्भ्रमित कर इस तरह लिखवाकर एक अध्यक्ष के खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहा है। संगठन का एक ग्रुप है, जिसमें यह आ गया है कि यह गलत तरीके से किया गया है, इसको फेडरेशन नहीं मानने देगी। कहा कि व्यक्तिगत लड़ाई में संगठन को तोड़ने का यह साजिश है, इसको मान्यता नहीं मिलेगा। राज्य अध्यक्ष और महामंत्री को इससे अवगत करा दिया गया है। दो दिनों के अंदर महामंत्री इस मामले को देखने के लिए देवघर आएंगे। उन्होंने कहा कि अभी हम फेडरेशन के अध्यक्ष बने हुए हैं, अभी हमको कोई हटा नहीं सकता है। राज्य अध्यक्ष और महामंत्री का यह निर्देश है कि कुछ नहीं होगा, जो है वही रहेगा। कहा कि सोमवार को नगर आयुक्त से मिलकर इसकी सूचना दी जाएगी की गलत तरीके से उन्हें सूचना दी गई है। क्योंकि यह मामला नगर आयुक्त का नहीं है, यह मामला फेडरेशन का है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।