राजबीरी देवी सहित कई पूर्व सैनिकों को मिला यशस्वी सम्मान
Muzaffar-nagar News - राजबीरी देवी सहित कई पूर्व सैनिकों को मिला यशस्वी सम्मान

गौरवशाली देशभक्त कल्याणकारी सैनिक संस्था द्वारा भोपा रोड पर सेना शिक्षा कोर का 105वां स्थापना दिवस मनाया गया। सैनिकों और उनके परिवारों के हितों को लेकर संघर्ष और कार्य करने वाले कुछ प्रमुख भूतपूर्व सैनिकों और परिजनों को यशस्वी सैनिक सम्मान भी प्रदान किये गये। इनमें राष्ट्रीय सैनिक संस्था के अध्यक्ष एवु समाजसेवी मनीष चौधरी की माता एवं भूतपूर्व सैनिक स्व. राजपाल सिंह की पत्नी राजबीरी देवी को भी संस्था ने यशस्वी सम्मान से सम्मानित किया। राजपाल सिंह ने सेना में रहते हुए भारत के लिए कई जंग लड़ी और बलिदान दिया। मनीष चौधरी ने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों द्वारा आज अपने फौजी भाईयों के उत्थान और सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया।
इसमें हमारी मां राजबीरी देवी को भी सम्मानित किया है, यह पुरस्कार हमारे लिए भारत रत्न जैसा सम्मान है। मनीष चौधरी के पिता 1967 तक सेना में भर्ती रहे और उन्होंने वीर अब्दुल हमीद के साथ देश के मान के लिए जंग लड़ी। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं पूर्व सैनिक की संतान हूं और मेरे पिता ने देश की खातिर बलिदान दिया। उन्होंने सरकार से भूतपूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिवारों के उत्थान और सम्मान के लिए काम करने की मांग की। कार्यक्रम में गौरवशाली भूतपूर्व सैनिक संस्था के अध्यक्ष सूबेदार मेजर धर्मपाल सिंह ने बताया कि संस्था ने आज सेना शिक्षा कोर ;एईसीद्ध का 105वां स्थापना दिवस मनाया गया है। सैनिकों के शैक्षिक उत्थान में एईसी का बड़ा योगदान है। इसका गठन एक जून 1921 को किया गया था। अग्निवीर योजना में भी इनका बड़ा काम हो रहा है। सैनिकों को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए सरकार काम कर रही है। कार्यक्रम में संस्था द्वारा कैप्टन केपी सिंह, कैप्टन प्रदीप वशिष्ठ, ले. हरी लाल कौशिक, एमडब्ल्यूओ यशपाल सिंह, सूबेदार अशोक कुमार, रणधीर सिंह, हरी ओम कौशिक व प्रेमचंद, नायब सूबेदार ब्रह्मानंद, सत्यपाल त्यागी व महीपाल सिंह, सैनिक किरणपाल पंवार, संतोष शर्मा, महेश चौहान, वीरेन्द्र सिंह, श्रेया चौधरी, निधि प्रिया को भी सम्मानित किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।