Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsAgricultural Resolution Program Organized in Bhuwali by Plant Genetic Resources Bureau
भवाली गांव में कृषकों को विभागीय योजनाएं बताई
भवाली में पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो केंद्र ने विकसित कृषि संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया। पशु चिकित्सालय और कृषि विभाग ने योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने कृषकों से संवाद कर उनकी समस्याओं का...
Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालSun, 1 June 2025 06:17 PM

भवाली। पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो केंद्र ने बेतालघाट के भवाली गांव में रविवार को विकसित कृषि संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया। पशु चिकित्सालय, कृषि विभाग, उद्यान विभाग ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने कृषकों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान किया। वैज्ञानिक डॉ. ममता आर्य ने कहा कि कृषकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी मिले, इसके लिए कार्यक्रम किए जा रहे हैं। यहां डॉ. कृष्णा माधव, ज्योति बिष्ट, दिनेश बिष्ट, मदन, हीरा सिंह, गोपाल, लक्ष्मण सिंह, राजेंद्र, पुष्कर आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।