डॉ.निशिकांत दुबे के साथ संसदीय प्रतिनिधि मंडल महत्वपूर्ण यात्रा पर रवाना
देवघर के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के नेतृत्व में गोड्डा लोकसभा का संसदीय प्रतिनिधि मंडल 11 दिन की यात्रा पर निकला है। यात्रा का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को आतंकी समर्थक राष्ट्र के रूप...

देवघर,प्रतिनिधि। गोड्डा लोकसभा के सांसद डॉ.निशिकांत दुबे के साथ संसदीय प्रतिनिधि मंडल शनिवार से 11 दिन की अत्यंत महत्वपूर्ण यात्रा पर रवाना हो गई है। इस बात की जानकारी देते हुए गोड्उा सांसद डॉ.निशिकांत दुबे ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर यह सशक्त रूप से प्रस्तुत करना है कि पाकिस्तान एक आतंकी समर्थक राष्ट्र है और भारत वर्षों से उसके प्रायोजित आतंकवाद का शिकार रहा है। यह अभियान भारत सरकार के साथ पूर्ण समन्वय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और 140 करोड़ भारतीयों की जनभावनाओं के अनुरूप संचालित हो रहा है। संसदीय प्रतिनिधि मंडल का लक्ष्य है कि वैश्विक समुदाय पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे आतंकवाद के सच को समझे और इसके विरुद्ध एकजुट व निर्णायक कदम उठाए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।