Land Dispute Leads to Firing in Deoghar FIR Against Three Accused जमीन विवाद को लेकर फायरिंग, तीन पर प्राथमिकी, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsLand Dispute Leads to Firing in Deoghar FIR Against Three Accused

जमीन विवाद को लेकर फायरिंग, तीन पर प्राथमिकी

देवघर में नंदन पहाड़ के पास एक घर के सामने जमीन विवाद के कारण फायरिंग हुई। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों ने वृद्ध दंपति को धमकी दी, जिसके बाद उनके पुत्र ने पुलिस को...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरTue, 22 April 2025 04:01 AM
share Share
Follow Us on
जमीन विवाद को लेकर फायरिंग, तीन पर प्राथमिकी

देवघर, प्रतिनिधि नगर के नंदन पहाड़ के पास एक घर के सामने जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। नगर थाना के एसआई मनोज पासवान ने दर्ज कराया है। उसमें साकेत बिहार मोहल्ला निवासी प्रभात तिवारी, रोहित झा व नितेश कुमार झा को आरोपी बनाया गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम कुछ युवक नंदन पहाड़ अवस्थित घर के पास पहुंचे। घर पर वृद्ध दंपति थे। सभी उनके साथ गाली-ग्लौज कर जान मारने की धमकी देने लगे। दोनों ने मामने की जानकारी बिहार में नौकरी करने वाले अपने पुत्र को दी। पुत्र ने मामले नगर थाना को सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस गाड़ी देख सभी आरोपी मौके से फरार हो गये। देर रात होने के कारण पुलिस को किसी प्रकार की जानकारी नहीं लग पायी। रविवार सुबह फिर पुलिस वहां पहुंची। घटनास्थल से एक खोखा जब्त किया। जांच-पड़ताल करने पर घटनास्थल के बगल दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटनाक्रम कैद मिली। उस आधार पर तीन बदमाशों की पहचान पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से की। वहीं पीड़ित परिवार ने घटना के बाबत थाना में आवेदन देने से इंकार कर दिया। पीड़ित परिवार ने जानकारी दी की पुत्र बाहर नौकरी करता है। देर रात घर आना-जाना करता है। मामला दर्ज कराने पर अपराधी जान से मार देंगें। मामले की जांच करने गए एसआई मनोज पासवान ने जानकारी एसडीपीओ को देते हुए उनके आदेश पर पहचान किए गए बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सूत्रों के अनुसार मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। जिस जमीन पर मकान बना है, उसके बगल में जमीन खाली है, जिसपर विवाद चल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।