ग्राम सभा कर जमीन विवाद के मामले को सुलझाया
सारठ के देवघरबाद गांव में एक जमीन विवाद का निबटारा हुआ। रघुवीर मंडल और कमला देवी पति सदानन्द मंडल के बीच विवाद था। ग्राम सभा में सदानन्द मंडल अपने दावे के लिए आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए। अंततः...

सारठ। अंचल के पथरड्डा पंचायत अंतर्गत देवघरबाद गांव में चल रहे जमीन विवाद को लेकर एसडीओ के निर्देश पर अंचलाधिकारी ने मुखिया कि मौजूदगी में बुधवार को ग्राम सभा कर मामले का निबटारा करवाया। इस बाबत बताया गया कि देवघरबाद गांव में रघुवीर मंडल व कमला देवी पति सदानन्द मंडल के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। जिसमें देवघरबाद मौजा नंबर 49 का जमाबंदी नंबर 23 जो कि रघुवीर मंडल के पूर्वजों से उनके दखल में था। जिसपर सदानन्द मंडल द्वारा कोर्ट से कुछ गलत कागजात बनवाकर रघुवीर मंडल के जमीन पर अपना दावा कर रहा था। जिसके बाद पीड़ित ने अनुमंडलाधिकारी को आवेदन देकर ग्राम सभा आयोजित करने की गुहार लगाया।
उसी आधार पर बुधवार को अंचलाधिकारी कृष्ण चन्द्र सिंह मुंडा, अंचल निरीक्षक अक्षय सिन्हा, राजस्व कर्मचारी रंजीत झा ने पंचायत के मुखिया नन्दकिशोर तुरी की अध्यक्षता में ग्राम सभा किया। जिसमें ग्रामीणों द्वारा सदानन्द मंडल को जमीन से संबंधित कागजात व वंशावली प्रस्तुत करने की मांग की गई। इसपर उसने वंशावली प्रस्तुत नहीं कर पाया, साथ ही ग्रामीणों ने भी सदानन्द का विरोध करते हुए उक्त जमीन पर वर्षों से रघुवीर मंडल का कब्जा होने की बात कही। जिसके बाद ग्राम सभा द्वारा सदानन्द मंडल के दावों को खारिज कर जमीन रघुवीर मंडल के होने का फैसला सुनाया गया। इस दौरान डेगा मांझी, कामदेव महतो, बच्चन महतो, लक्ष्मण महतो, भूदेव चौधरी, जटल तुरी, कृष्णानन्द वर्मा समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।