Three Injured in Separate Road Accidents in Deoghar अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsThree Injured in Separate Road Accidents in Deoghar

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल

देवघर में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए हैं। नगर थाना क्षेत्र में दो बाइक की टक्कर में संजीत कुमार और लाल बहादुर अंसारी घायल हुए। दूसरी घटना में लीलावरण गांव के पास एक महिला, पद्मावती...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSun, 15 June 2025 04:41 PM
share Share
Follow Us on
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल

देवघर, प्रतिनिधि। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए हैं। घटना रविवार सुबह से लेकर अपराह्न तीन बजे तक की है। सड़क दुर्घटना में नगर थाना क्षेत्र के दूध कोठी के पास दो बाइक में आमने-सामने टक्कर होने से दोनों बाइक चालक घायल हो गए। जिसमें संजीत कुमार एवं लाल बहादुर अंसारी शामिल है। दोनों घायल 2 अलग-अलग थाना क्षेत्र का रहने वाला है। संजीत रिखिया थाना एवं लाल बहादुर मोहनपुर थाना क्षेत्र का निवासी है । जानकारी के अनुसार लाल बहादुर अपने बाइक से काम करने के लिए बाजार गया हुआ था, वापस लौटने के क्रम में सामने से आ रही एक बाइक चालक ने धक्का मार दिया, जिससे दोनों घायल हो गए।

दूसरी घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के लीलावरण गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल चल रही पद्मावती देवी नामक महिला घायल हो गई। महिला किसी काम से पैदल बैजनाथपुर की ओर जा रही थी। इधर पीछे से लापरवाही से गाड़ी चलाते एक अज्ञात वाहन चालक ने धक्का मार कर फरार हो गया। फिलहाल तीनों मामले में घायल तीनों व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल के अलग-अलग वार्ड में चल रहा है। तीनों घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।