Two-Day Spiritual Discourse at Noniya Tanda Temple Promotes Human Welfare and Devotion मानव सेवा से बढ़कर इस जीवन में और कोई सेवा नहीं : आरती किशोरी, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsTwo-Day Spiritual Discourse at Noniya Tanda Temple Promotes Human Welfare and Devotion

मानव सेवा से बढ़कर इस जीवन में और कोई सेवा नहीं : आरती किशोरी

प्रखंड क्षेत्र के नोनियाटांड़ दुबे मंदिर में दो दिवसीय प्रवचन एवं कथा आयोजित की गई। कथा वाचिका आरती किशोरी ने मानव कल्याण और गौ माता की सेवा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने माता-पिता का सम्मान करने और...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSun, 15 June 2025 04:38 PM
share Share
Follow Us on
मानव सेवा से बढ़कर इस जीवन में और कोई सेवा नहीं : आरती किशोरी

करौं, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के नोनियाटांड़ दुबे मंदिर में दो दिवसीय प्रवचन एवं कथा आयोजित की गई। वृंदावन मथुरा से आई कथा वाचिका आरती किशोरी कथा सुनाते हुए कहा कि इस जीवन में लोगों को मानव कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए l लोगों को हमेशा दीन दुखियों की मदद करनी चाहिए l दीन दुखियों की मदद से उनका कल्याण हो सकता है l उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा हर मनुष्य को करनी चाहिए l गौ माता की सेवा से उनका कल्याण अवश्य होगा l लोगों को सुबह उठकर अपने-अपने माता-पिता का चरण छूना चाहिए l माता-पिता का चरण छूने से उनका दिन भर का कार्य सफल हो सकता है l उन्होंने अपने प्रवचन के माध्यम से कहा कि तन मन से भक्ति का भाव रखने वाले लोगों को अवश्य भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है l हम मानव रूपी समाज को हमेशा भगवान के चरणों में सर झुकाना चाहिए l उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर इस जीवन में और कोई सेवा नहीं है।

कथा को सुनने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों के कथा स्थल पहुंचे और कथा सुनकर पुण्य का भागी बने l कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नोनियाटांड एवं आसपास के ग्रामीण जोर-शोर से लगे रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।